ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
देश

हैरान कर देने वाला नज़ारा: बिहार में खेसारी लाल यादव पर उमड़ा प्रेम, 200 लीटर दूध से नहलाया गया, फिर हुई ‘सिक्का तुला

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राष्ट्रीय जनता दल की टिकट पर छपरा से चुनावी मैदान में उतरे भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता खेसारी लाल यादव का अनोखे तरीके से स्वागत किया गया है. खेसारी लाल यादव के उत्साहित समर्थकों ने उन्हें 200 लीटर दूध से नहला दिया. बताया जा रहा है कि चुनाव को लेकर के छपरा के गैलेक्सी पैलेस में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोग सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर जुटने लगे थे.

राजद उम्मीदवार खेसारी शुक्रवार सुबह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे. खेसारी लाल यादव को देखते ही उनके समर्थकों ने उनके समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी. इस दौरान विभिन्न कलश में लाए गए दूध से उनका अभिषेक किया गया. साथ ही साथ ढोल नगाड़े भी जबरदस्त तरीके से बजाने वालों पर फूलों की बारिश की गई. इस दौरान उनके समर्थक राष्ट्रीय जनता दल की विजय हो और खेसारी लाल यादव जिंदाबाद के नारे भी लगाते रहे।

खेसारी को सिक्कों में तौला

केवल इतना ही नहीं दूध से अभिषेक किए जाने के बाद उनके समर्थकों ने ₹10, ₹5, ₹2 और ₹1 के सिक्के से भी खेसारी लाल यादव को तोल दिया. अपने समर्थकों के द्वारा इस तरीके से किए गए स्वागत से खेसारी लाल यादव काफी अभिभूत नजर आए. उन्होंने कहा कि इन सिक्कों का प्रयोग चुनाव प्रचार अभियान में किया जाएगा. खेसारी ने यह भी कहा कि यह प्यार और विश्वास ही मेरी असली ताकत है.

खेसारी की जनसभाओं में जुट रही भीड़

इस पूरे मामले को लोगों ने अपने-अपने मोबाइल से रिकॉर्डिंग भी कर दी और उसे सोशल मीडिया पर शेयर भी किया कर दिया. जो देखते ही देखते हो वायरल हो गया. बताया जा रहा है कि छपरा विधानसभा से खेसारी मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं. उनके साथ रोजाना सैकड़ों समर्थकों की भीड़ उमड़ रही है. खेसारी की जनसभाओं में भी हर वर्ग दिखाई दे रहा है. भोजपुरी स्टार की जनसभाओं में भीड़ को देखकर बीजेपी उम्मीदवार और हाईकमान के होश उड़े हुए हैं.

Related Articles

Back to top button