ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...
लाइफ स्टाइल

फेशियल हेयर रिमूवल: रेज़र बेहतर या वैक्सिंग? जानें दोनों तरीकों के फायदे और नुकसान, कौन सा है बेस्ट?

महिलाओं के लिए चेहरे के बाल हटाना किसी चैलेंज से कम नहीं है. कुछ लोगों के चेहरे पर फाइन हेयर होते, जो ज्यादा नजर नहीं आते हैं. लेकिन कुछ महिलाओं के चेहरे पर ज्यादा हेयर होते हैं, जिसका कारण हार्मोनल बदलाव, हेरिडिटी या स्किन टाइप हो सकता है. चेहरे पर हेयर होने की वजह से फेस अनईवन लगता है और मेकअप भी फ्लोलेस नहीं हो पाता. ऐसे में महिलाएं फेशियल हेयर हटाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाती हैं. जिसमें वैक्सिंग और रेजर सबसे पॉपुलर और आसान तरीका है.

लेकिन कई बार महिलाएं कंफ्यूज हो जाती हैं कि, चेहरे के बाल हटाने के लिए कौन सा तरीका बेस्ट है. क्योंकि हर किसी की स्किन टाइप अलग होती है, ऐसे में उन्हें सोच-समझकर ही चेहरे पर कुछ भी इस्तेमाल करना चाहिए. अगर आप भी इसी दुविधा में हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है. यहां हम आपको बताएंगे कि चेहरे के बाल हटाने के लिए कौन सा तरीका है बेस्ट?

रेजर से चेहरे के बाल हटाना कैसा है?

आज कल मार्केट में फेशियल हेयर हटाने के लिए कई तरह के रेजर मिल रहे हैं. ये तरीका पेनलेस, आसान और इंस्टेंट रिजल्ट वाला होता है. समय की कमी होने पर रेजर एक बढ़िया ऑप्शन है. रेजर फेशियल हेयर को त्वचा की सतह से काट देता है. इसके करने के लिए सबसे पहले चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाया जाता है, जिसके साथ हल्के हाथों से अपर डायरेक्शन में रेजर को चलाया जाता है. इससे स्किन स्मूद और साफ दिखती है. हालांकि, रेजर का असर खत्म भी जल्दी होता है. यानी 2-3 दिन के बाद ही बाल वापस आने लगते हैं. इससे स्किन ड्राई भी हो सकती है. इतना ही नहीं गलत डायरेक्शन में शेव करने के कट या इंफेक्शन का भी खतरा रहता है.

वैक्सिंग से बाल हटाना

वैक्सिंग भी फेशियल हेयर हटाने के लिए अच्छा ऑप्शन है. हालांकि, इसे खुद से करना थोड़ा मुश्किल है. इसके लिए अमूमन महिलाएं सैलून जाती है. लेकिन ये लंबे समय तक अपना असर दिखाता है. यानी इससे बाल 3-4 हफ्तों तक नहीं आते हैं. अगर आप लंबे समय तक वैक्सिंग की मदद से ही फेशियल हेयर हटाती हैं तो धीरे-धीरे बाल हल्के और पतले भी हो जाते हैं. साथ ही स्किन लंबे समय तक स्मूद रहती है. हालांकि, ये तरीका काफी पैनफुल होता है. इससे स्किन में जलन, रेडनेस और एलर्जी भी हो सकती है. सेंसिटिव स्किन वालों के लिए सूटेबल नहीं है.

वैक्स या रेजर…कौन सा तरीका है बेस्ट ?

आसान तरीके की बात की जाए तो….दोनों ही बेस्ट है. लेकिन इसे आप अपनी स्किन टाइप के मुताबिक चुन सकते हैं. जैसे अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो रेजर का उपयोग ज्यादा बेहतर रहेगा. हालांकि, आपको हमेशा नए रेजर का इस्तेमाल करना होगा. वहीं, अगर आप लंबे समय तक हेयर फ्री रहने चाहती हैं तो वैक्सिंग अच्छा ऑप्शन है. ऐसे में आप अपनी जरूरत के हिसाब से कोई भी तरीका चुन सकती हैं.

Related Articles

Back to top button