ब्रेकिंग
NEET Paper Leak Case: सीबीआई का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड शुभम खैरनार के पास 27 अप्रैल को ही पहुंच गय... Delhi Auto-Taxi Strike: दिल्ली में 21 से 23 मई तक ऑटो-टैक्सी की महाहड़ताल; जानें क्यों बंद रहेंगे कम... Moradabad Sonu Murder Case: मुरादाबाद के चर्चित सोनू हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मंगेतर समेत ... पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े तो झारखंड के सरकारी टीचर ने अपनाई अनोखी राह, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचे जनगण... बिजनौर धर्मांतरण मामला: रोजगार के बहाने श्रीनगर ले जाकर नाबालिग को पढ़वाया कलमा; पूर्व सांसद के साथ ... Twisha Sharma Case: 'I Am Trapped' मौत से ठीक पहले ट्विशा का आखिरी मैसेज; कजिन और मौसी ने किए रोंगटे... West Bengal Politics: ममता बनर्जी अपने बूथ पर भी हारीं, उनका सियासी करियर खत्म; मुख्यमंत्री शुभेंदु ... Bird Flu in Maharashtra: महाराष्ट्र के नंदुरबार में बर्ड फ्लू का पहला संदिग्ध ह्यूमन केस; कर्मचारियो... Katni-Maihar Highway Accident: मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने 3 बार मारी टक्क... Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में सामने आए 2 संदेहास्पद CCTV फुटेज, शव नीचे लाते दिखे प...
देश

UN की अपील- Covid-19 पर झूठी अफवाह फैलाकर लोगों की जिंदगी न करो बर्बाद

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने सावधान किया कि दुनिया इस समय जब घातक कोविड-19 महामारी से लड़ रही है, हम व्हाट्सएप जैसे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोविड-19 के बारे में गलत जानकारियां फैलायी जाने से एक और खतरनाक महामारी का सामना कर रहे हैं। उन्होंने ढेर सारे लोगों की जिंदगी को खतरे में डालने वाली इन गलत सूचनाओं के ‘‘जहर” का मुकाबला करने के लिए तथ्यों और विज्ञान पर आधारित चीजों को इंटरनेट पर डालने की संयुक्त राष्ट्र की नयी पहल की घोषणा की है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कोरोना वायरस के बारे में दुनियाभर में दी जा रहीं झूठी जानकारियां और गलत स्वास्थ्य सलाह पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दुनिया घातक कोविड-19 महामारी से लड़ रही है, जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से सबसे अधिक चुनौतीपूर्ण संकट है। वहीं हम गलत सूचना फैलाए जाने की एक और खतरनाक महामारी का सामना कर रहे हैं। झूठी बातें फैल रही हैं। कोरोना वायरस की महामारी को साजिश करार देने वाली उल्टी सीधी चीजें इंटरनेट को संक्रमित कर रही हैं। घृणा फैलाने वाली सामग्री वायरल हो रही है, लोगों और समूहों पर कलंक मढ़ा जा रहा है और उन्हें दोषी ठहराया जा रहा है। दुनिया को इस बीमारी के खिलाफ एकजुट होना चाहिए।

गुतारेस ने कहा कि सभी राष्ट्रों से झूठ और बेहूदी चीजों को अस्वीकार करने की अपील की। गलत सूचनाओं के बढ़ते संकट का मुकाबला करने के लिए तथ्यों और विज्ञान पर आधारित सामग्रियों को इंटरनेट पर डालने के लिए संयुक्त राष्ट्र की एक नयी पहल की घोषणा की। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा विश्व स्वास्थ्य संगठन के वित्त पोषण पर रोक लगाने की घोषणा के बाद गुतारेस ने कहा कि अभी डब्ल्यूएचओ के संसाधनों को कम करने का समय नहीं है क्योंकि यह संस्था अभी कोविड-19 महामारी से लड़ रही है।

महामारी को लेकर संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने डब्ल्यूएचओ के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि अब पीछे मुड़कर देखने का समय नहीं है और इस पर विचार करें कि इस संकट से निकलने के लिए सभी लोगों को क्या करना चाहिए। जैसा कि यह समय ठीक नहीं है, यह समय वायरस से निपटने में लगे विश्व स्वास्थ्य संगठन या किसी अन्य मानवीय संगठन के अभियानों के लिए संसाधनों को कम करने का भी नहीं है। उन्होंने कहा कि यह समय एकजुटता का है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए यह समय इस वायरस और इसके विनाशकारी परिणामों को रोकने के लिए एकजुटता के साथ मिलकर काम करने का है।

Related Articles

Back to top button