ब्रेकिंग
Serbia Election Results: 14 साल बाद सर्बिया की सत्ता से बेदखल हुए राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच, छात्र... Jhansi News: शादी के तीन महीने बाद होटल में मिली नवविवाहिता की लाश, पति पर हत्या का गंभीर आरोप; सीसी... UP Voter List Error: एमएलसी चुनाव की मतदाता सूची में अजीबोगरीब नाम और गड़बड़ियां, चुनाव आयोग ने गलती... Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस...
विदेश

हमास से हुआ सीजफायर, फिर क्यों गाजा में अभी भी हमले कर रहा इजराइल?

इजराइल और हमास में सीजफायर हो गया है. इसके बाद भी इजराइली सेना ने शनिवार को घोषणा की कि उसने सेंट्रल गाज़ा में एक हवाई हमला किया, जिसमें कथित तौर पर इस्लामिक जिहाद के एक सदस्य को निशाना बनाया गया. इजराइल रक्षा बल (IDF) के अनुसार, नुसेरत क्षेत्र में यह हमला इजराइली सैनिकों पर संभावित हमले को रोकने के मकसद से किया गया था.

आईडीएफ ने कहा कि दक्षिणी कमान के तहत उसकी टुकड़ियां युद्धविराम समझौते के तहत क्षेत्र में तैनात हैं और किसी भी तात्कालिक खतरे को समाप्त करने के लिए अभियान जारी रखेंगी. हमास ने इज़राइल के इस दावे पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है.

4 लोग हुए घायल

यह हवाई हमला ऐसे समय में हुआ है जब गाजा पट्टी में इजराइल और हमास के बीच युद्धविराम लागू है, हालांकि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगा रहे हैं. हमास के नियंत्रण वाले इस क्षेत्र में, अल-अवदा अस्पताल ने पुष्टि की कि नुसेरत में हुए हमले के बाद घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए लाया गया है.

अस्पताल ने कहा, अल-अहली क्लब क्षेत्र में नुसेरत कैंप के अंदर इजराइली कब्जे द्वारा एक नागरिक वाहन को निशाना बनाए जाने के बाद अस्पताल में चार घायलों को लाया गया है. सेना ने कहा कि वो अपने सैनिकों पर किसी भी तात्कालिक खतरे को खत्म करने के लिए गाजा में अभियान जारी रखेगी.

ड्रोन ने कार पर किया हमला

प्रत्यक्षदर्शियों ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि उन्होंने गाजा में एक ड्रोन को एक कार पर हमला करते देखा, जिससे वाहन में आग लग गई. स्थानीय स्वास्थ्यकर्मियों के अनुसार, इस हमले में चार लोग घायल हुए, हालांकि, अभी तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है.

इसी बीच, प्रत्यक्षदर्शियों ने यह भी बताया कि इजराइली टैंकों ने गाजा सिटी के पूर्वी इलाकों में गोलाबारी की, जो इस क्षेत्र का सबसे बड़ा शहरी केंद्र है.

बंधकों के शव सौंपने का काम जारी

कई इजराइली मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि अपनी पुरानी नीति से हटते हुए—जिसमें विदेशी अधिकारियों के प्रवेश पर रोक थी—इजराइल ने मिस्र के प्रतिनिधियों को गाजा पट्टी में प्रवेश की अनुमति दी है ताकि वो 7 अक्टूबर 2023 को हमास के नेतृत्व में हुए हमलों के दौरान अगवा किए गए बंधकों के शवों की तलाश में मदद कर सकें.

युद्धविराम समझौते के तहत हमास ने सभी अगवा किए गए बंधकों को वापस करने का वादा किया है, हालांकि 18 पीड़ितों के शव अब भी गाजा में मौजूद हैं.

इस बीच, हमास ने 7 अक्टूबर 2023 के हमलों के दौरान अगवा किए गए सभी 20 जीवित इजराइली बंधकों को रिहा कर दिया है. रिहा किए गए बंधकों को अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति (ICRC) के हवाले किया गया, जिसके बाद वे अपने परिवारों से इजराइल में मिल गए हैं.

Related Articles

Back to top button