ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
इंदौर

किन्नर विवाद के बाद नया भूचाल: राजा हाशमी और भाई समीर पर अब दुष्कर्म और जबरन धर्मांतरण का गंभीर केस दर्ज, जाँच के दायरे में बड़ा रैकेट

किन्नर ब्लैकमेलिंग मामले में पहले से जेल में बंद मुख्य आरोपी राजा हाशमी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. अब उसके खिलाफ एक और नया मामला दर्ज किया गया है. हिरानगर थाना पुलिस ने राजा हाशमी और उसके भाई समीर हाशमी पर दुष्कर्म और मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है.

आरोप है कि दोनों भाइयों ने एक युवती को पानी में बेहोशी की दवा मिलाकर जबरन दुष्कर्म किया और शादी के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया. पुलिस के अनुसार, पीड़ित युवती ने शिकायत में बताया कि राजा और समीर हाशमी ने पहले दोस्ती की और फिर उसे विश्वास में लेकर अपने घर बुलाया. वहां दोनों ने उसे नशीला पदार्थ पिलाया और बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया.

जब युवती ने विरोध किया, तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई. इसके बाद आरोपी शादी के नाम पर उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव डालने लगे. डर और धमकी से परेशान होकर युवती ने पूरे मामले की शिकायत हिरानगर थाने में दर्ज कराई.

पुलिस के मुताबिक, युवती की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506 और मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि राजा हाशमी पहले से ही किन्नर ब्लैकमेलिंग प्रकरण में जेल में बंद है, जबकि उसके भाई समीर की भी इसी मामले में भूमिका सामने आई है. अब पुलिस जेल में बंद दोनों आरोपियों की औपचारिक गिरफ्तारी करेगी और आगे की जांच शुरू कर दी गई है.

पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों की जांच समानांतर रूप से की जा रही है और अन्य संभावित पीड़ितों के सामने आने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता. प्रशासन ने भी इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया है और कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button