ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
छत्तीसगढ़

मनेंद्रगढ़ पुलिस का चिरमिरी में तगड़ा एक्शन, 10 आरोपियों की गिरफ्तारी, निकाला जुलूस

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: सरगुजा संभाग के वनांचल जिले एमसीबी में पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है. पुलिस कप्तान के बदले जाने के बाद से सभी थाना क्षेत्र में पुलिस मुस्तैद है. शुक्रवार को थाना प्रभारी विजय सिंह के नेतृत्व में चिरमिरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा, शराब और सट्टा कारोबार में लिप्त 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सभी का शहर में जुलूस निकालकर उन्हें आम जनता के सामने पेश किया गया है.

नशे के सौदागरों और अपराधियों पर एक्शन: रत्ना सिंह मनेंद्रगढ़ की नई एसपी बनीं है. उसके बाद शहर के विभिन्न इलाकों में पुलिस ने पुराने रिकॉर्ड और गुप्त जानकारी के आधार पर छापेमार कार्रवाई की है. पुलिस ने कुल दस आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये सभी आरोपी नशे के कारोबार और कई तरह के अपराध में लिप्त थे.

गिरफ्तार आरोपियों का निकाला गया जुलूस: शराब और नशे के अन्य तरह के आरोपों में गिरफ्तार आरोपियों को चिरमिरी पुलिसी ने जुलूस निकाला. इस दौरान सभी आरोपियों से नशा का कारोबार करना अपराध है, पुलिस हमारे बाप है जैसे नारे लगवाए गए. इस कार्रवाई से अन्य अपराधियों के हौसले भी पस्त होते दिखाई दिए.

चिरमिरी में नशे और अवैध कारोबार की कोई जगह नहीं है. पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी और इस शहर को नशा मुक्त बनाने के लिए जो भी कदम जरूरी होंगे, वे उठाए जाएंगे. पकड़े गए सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है और आगे जांच जारी है- विजय सिंह, थाना प्रभारी, चिरमिरी

इस कार्रवाई को लेकर चिरमिरी थाना प्रभारी विजय सिंह ने आगे कहा कि पिछले कुछ महीनों से चिरमिरी क्षेत्र में गांजा, शराब और सट्टा कारोबार तेजी से फैल रहा था. युवा पीढ़ी को इस दलदल से बाहर निकालने और समाज में सुधार लाने के लिए पुलिस अब ऑपरेशन नशा मुक्त चिरमिरी अभियान चला रही है. इस अभियान के तहत पुलिस लगातार निगरानी रखेगी, गुप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करेगी और लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराएगी.

चिरमिरी पुलिस की नागरिकों से अपील: इस कार्रवाई को लेकर चिरमिरी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे नशे और अवैध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें. सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी. विजय सिंह ने कहा कि समाज की भागीदारी के बिना पुलिस का अभियान अधूरा रहेगा.

विजय सिंह ने स्पष्ट किया कि यह तो सिर्फ शुरुआत है. आने वाले दिनों में जिन भी इलाकों में अवैध कारोबार या नशे का धंधा चल रहा होगा, वहां और बड़ी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का लक्ष्य सिर्फ अपराधियों को पकड़ना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाना और युवाओं को नशे से दूर रखना है.

Related Articles

Back to top button