ब्रेकिंग
कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकला चीता, श्योपुर के गांव में ग्रामीणों ने किया पथराव; सुरक्षा पर उठे सवा... उज्जैन महाकाल मंदिर: भस्म आरती में उमड़ी हजारों भक्तों की भीड़, जानें कैसे हुआ बाबा का पंचामृत अभिषे... केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने BAPS के प्रसिद्ध विद्वान स्वामी भद्रेशदास को 'वेदान्तविद्या-विश्वग... खगड़िया में फर्जी IAS मनीष गुप्ता गिरफ्तार, घर से टेस्ला कार, 20 क्रेडिट कार्ड व बारहसिंगा के सींग ब... NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: दिल्ली कोर्ट ने खारिज की 3 आरोपियों की लाई डिटेक्टर टेस्ट की मांग, CBI ... फरीदाबाद में बड़ा हादसा: पानी की बोतलों से भरा ई-रिक्शा पलटने से मासूम सक्षम की जान गई, चालक गिरफ्ता... IND vs SL Test: सिराज-प्रसिद्ध को मिला रेस्ट, सिर्फ आकिब नबी मैदान पर उतरा; जानें क्या है टीम मैनेजम... : '7 डॉग्स' की भारत में एंट्री! मिडिल ईस्ट में रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बाद 21 अगस्त को सिनेमाघरों में ध... भारत-बांग्लादेश सीमा पर बढ़ा तनाव, जलपाईगुड़ी से भारतीय किसान दीपांकर गोप को जबरन उठा ले गए बांग्लाद... Apple Pay की भारत में एंट्री: शुरुआती चरण में केवल वीजा और मास्टरकार्ड सपोर्ट, यूपीआई यूजर्स को करना...
देश

राहुल गांधी बोले, कोरोना से लड़ने का सिर्फ लॉकडाउन ही उपाय नहीं, करनी होगी बड़ी तैयारी

देश में रोज कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं और मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इस बीच विपक्ष भी अब गरीबों के लिए आर्थिक मदद के लिए आवाज उठा रही है कि सरकार को इनके लिए राहत पैकेज की घोषणा भी करनी चाहिए। इसी मामले पर कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कोरोना वायरस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि कोरोना का एक मात्र उपाय सिर्फ लॉकडाउन नहीं है। राहुल ने कहा कि उन्होंने पिछले 2 महीने में कई एक्सपर्ट्स से बात की। सभी ने यह कहा कि लॉकडाउन सिर्फ एक पॉज बटन है ये कोरोना संकट का सॉल्यूशन नहीं है, जब लॉकडाउन से बाहर आएंगे, तो इसका असर फिर दिखना शुरू हो जाएगा। लॉकडाउन सिर्फ आपको एक वक्त देगा ताकि आप तैयारी कर सको।

राहुल गांधी ने कहा कि कोरोना को हराने के लिए टेस्ट की संख्या को बढ़ाना होगा और वायरस से आगे रहकर काम करना होगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रेस कॉन्फ्रेस करते हुए राहुल ने कहा कि हम एक गंभीर स्थिति में हैं, सभी राजनीतिक दलों को एक साथ आना होगा। बता दें कि राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए है। भले ही वो देश में कम हो रहे कोरोना टेस्ट की संख्या, पीपीई-टेस्टिंग किट की कमी, किसानों और मजदूरों की परेशानी आदि मुद्दों पर मोदी सरकार को राहुल गांधी घेर चुके हैं।

वहीं इन मुद्दों पर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी भी लिखी थी। राहुल के अलावा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी थी, जिसमें उन्होंने कोरोना संकट पर सरकार को कुछ सुझाव दिए थे। सोनिया गांधी ने अपनी चिट्ठी में सरकार से मंत्रियों-नेताओं की विदेशी यात्रा पर रोक, गरीबों को मुफ्त राशन, सरकारी विज्ञापनों पर रोक लगाने समेत कई मुद्दों पर सुझाव दिया था।

Related Articles

Back to top button