ब्रेकिंग
CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ...
देश

कोविड-19 का कहरः किट की कमी के कारण भारत में धीमी गति से हो रहे कोरोना टेस्ट

देश में कोरोना का खतरा कम होने के नाम नहीं ले रहा है। लॉकडाउन पार्ट-2 के पहले ही दिन देशभर में इस जानलेवा वायरस के 1118 नए मामले दर्ज किए गए और अब तक 414 संक्रमितों की मौत हो गई है। देश में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 12380 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस के कुल 12380 मामलों में से 10477 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा, 1488 लोग पूरी तरह से ठीक हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं किट की कमी के कारण भारत में धीमी गति से कोरोना टेस्ट होने की बात सामने आ रही है।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भारत ने बुधवार को करीब 27,000 कोविड -19 टेस्ट किए और पिछले दो दिनों में 22 नई लैब तैयार कीं, जिससे तेजी से टेस्ट किए जा सकें। लेकिन कई कारणों से देरी का सामना करना पड़ रहा है। , बुधवार को संसाधित किए गए 26,351 नमूने महीने की शुरुआत में लगभग 5,000 प्रति दिन की संख्या में पांच गुना बढ़े हैं। निजी लैब सहित कुल प्रयोगशालाओं की संख्या अब 258 है।सचिव,  मेडिकल इमरजेंसी की तैयारियों पर पीएम की उच्च-स्तरीय समिति के सह-अध्यक्ष और पर्यावरण मंत्रालय के सचिव सीके मिश्रा ने बताया कि हमने और लैब तैयार की हैं, और चूंकि सैंपल कलैक्शन और डेटा एंट्री में बाधाएं आ रही थीं, इसलिए हमने सैंपल कलैक्शन की प्रणाली को मजबूत किया है और लोगों के टेस्ट के लिए ट्रेनिंग दी।

कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र
कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में अब तक 2916 लोग संक्रमित हुए हैं तथा पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में नौ लोगों की मौत के बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 187 हो गयी है। प्रदेश में संक्रमण के 229 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों की संख्या के मामले में दूसरे स्थान पर देश की राष्ट्रीय दिल्ली है जहां पिछले 24 घंटाें में 17 नये मामले दर्ज किये जाने के कारण अब तक कुल 1578 लोग इस महामारी से संक्रमित हुए हैं तथा इस दौरान दो अन्य लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 32 हो गयी है और 40 मरीजों को उपचार के बाद अस्पाती से छुट्टी दे दी गई है।

गुजरात में एक दिन में 116 लोग संक्रमित 
मध्य प्रदेश में भी संक्रमितों की संख्या में जबरदस्त वृद्धि देखी गयी और वहां 257 नये लोगों के संक्रमित होने के बाद इनकी संख्या  बढ़कर 987 हो गई है जबकि राज्य में तीन और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 53 हो गयी है। गुजरात में एक दिन में 116 लोग संक्रमित हुए हैं जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 766 हो गया तथा पांच और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 33 पहुंच गयी है। वहीं राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान 64 नये मामले सामने आये है और इनका आंकड़ा बढ़कर 1023 हो गया तथा अब तक तीन लोगों की मौत हुई है।

Related Articles

Back to top button