ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें
पंजाब

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जिलों में 20 नवंबर तक…

पंजाब : पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने कहा है कि नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी पर्व मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा पूरी श्रद्धा के साथ बड़े पैमाने पर मनाया जा रहा है। इसी श्रृंखला के तहत आयोजित कार्यक्रमों के तहत, गुरु साहिब से जुड़े इतिहास को दर्शाने के लिए 4 नवंबर से राज्य के विभिन्न जिलों में लाइट एंड साउंड शो शुरू होने जा रहे हैं।

सौंद ने बताया कि 4 नवंबर, 2025 को पठानकोट के लमिनी स्टेडियम, जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम, पटियाला के पोलो ग्राउंड और फतेहगढ़ साहिब के स्पोर्ट्स स्टेडियम माधोपुर में शाम 6 बजे लाइट एंड साउंड शो शुरू होगा, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि लाइट एंड साउंड शो 20 नवंबर तक राज्य के सभी जिलों में जारी रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि इन लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से गुरु तेग बहादुर जी द्वारा अपने संपूर्ण जीवन, दर्शन और धर्म की रक्षा के लिए दिए गए महान बलिदान को दर्शाया जाएगा ताकि हमारी वर्तमान पीढ़ी इस महान इतिहास से अवगत हो सके।

उन्होंने संगत से अपील की है कि वे अपने परिवारों के साथ इन लाइट एंड साउंड शो में भाग लेकर ऐतिहासिक क्षणों के साक्षी बनें। सौंद ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को मनाने के लिए कार्यक्रमों की श्रृंखला 25 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री सीस गंज साहिब से शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि शहीदी समारोह के तहत पंजाब सरकार 19 नवंबर से 22 नवंबर तक 4 नगर कीर्तन भी सजाएगी, जो श्रीनगर से शुरू होंगे।

Related Articles

Back to top button