ब्रेकिंग
रायपुर में पुरानी रंजिश के चलते 22 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या, सीवरेज से मिला शव— दो आरोपी गिरफ्तार मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्... मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने स... देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का ... 'डांट से सटक गया था दिमाग', पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिल... मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंध... दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा
मनोरंजन

SHOCKING! 6 साल डेट करने के बाद आशा नेगी और रित्विक धनजानी का हुआ ब्रेकअप?

नई दिल्ली। टीवी इंडस्ट्री से मोस्ट हैप्निंग कपल आशा नेगी और रित्विक धनजानी के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक आशा और रित्विक का ब्रेकअप हो गया है। ये बात उनके दोस्तों को पहले से पता थी।

रित्विक और आशा के एक करीबी ने बेवसाइट से बातचीत में बताया कि दोनों के बीच बीते कुछ दिन से अनबन चल रही थी। दोनों के बीच चीजें ठीक नहीं बैठ रही थीं, जिसकी वजह से रिलेशनशिप में दरार आने लगी थी। दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है। एक महीने से दोनों अलग रह रहे हैं उनके दोस्तों को इस बारे में जानकारी है। दरअसल, रित्विक और आशा लंबे वक्त से साथ में ही रह रहे थे लेकिन कुछ समय पहले से जब दोनों के बीच अनबन होने लगी तो रित्विक ने अलग जाकर रहने का फैसला किया।

आपको बता दें कि रित्विक और आशा 6 साल से एक दूसरे डेट कर रहे हैं। साल 2013, नवंबर में ऋत्विक और आशा ने अपने रिलेशनशिप को पब्लिकली अनाउंस किया। 2019 में तो दोनों की शादी की खबरें भी सामने आई थीं, लेकिन दोनों ने ही ऐसी खबरों के महज़ अफवाह बताया। आशा रित्विक के परिवार के काफी क्लोज़ हैं। रित्विक और आशा काफी केयरिंग कपल भी माने जाते हैं ऐसे में दोनों का ब्रेकअप होना उनके फैंस के लिए शॉकिंग खबर हो सकती है।

Related Articles

Back to top button