ब्रेकिंग
1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ... संसद में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मतदान, राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
राजस्थान

मौत का तांडव: अनियंत्रित डंपर ने सड़क पर मचाई तबाही, जयपुर में 13 लोगों की मौत, 18 से ज़्यादा घायल; दर्दनाक मंज़र

जयपुर के हरमाड़ा थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया. यहां एक अनियंत्रित डंपर ने सामने से आ रही कई कारों को रौंद डाला. इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, 18 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार डंपर कुल 10 गाड़ियों को टक्कर मारते हुए पलट गया. हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. जबकि 18 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

हादसे के पीछे की वजह डंपर के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. कई लोग अपनी गाड़ियों में फंसे रह गए, जिन्हें निकालने के लिए पुलिस और बचाव दल को जेसीबी की मदद लेनी पड़ी. हादसा इतना भयावह था कि कई गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए.

पुलिस और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. हादसे के चलते मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित हो गया. प्रशासन ने वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया है.

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस भीषण सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि घायलों को शीघ्र और बेहतर उपचार की व्यवस्था की जाए तथा मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान की जाए. फिलहाल पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है.

Related Articles

Back to top button