ब्रेकिंग
मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा... भोपाल में पुलिस के हत्थे चढ़ा 12वीं पास फर्जी आईएएस अधिकारी: वकील, सरपंच और बिल्डर समेत 100 से अधिक ... पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बिछाई सियासी बिसात: आम आदमी पार्टी से आए सात राज्यसभा सांसदों ... पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल: चंडीगढ़ में प्रदेश चुनाव समिति की पहली ब... महाराष्ट्र में परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाड़ी में बढ़ी राजनीतिक हलचल: सुप्रिया सुले के बयानों प... पुष्कर मेला 2026 में छाया सीकर से आया ऊंट 'बादल': शाही श्रृंगार और शानदार नृत्य से देशी-विदेशी सैलान...
खेल

BCCI का दबदबा! ICC मीटिंग से मोहसिन नकवी रहे नदारद, क्या पाक पर भारी पड़ी भारत की चेतावनी?

भारतीय टीम को एशिया कप 2025 का खिताब जीते एक महीने से ज्यादा समय हो गया है. लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने अभी तक भारत को टू्र्नामेंट की ट्रॉफी नहीं दी है. हाल ही में, बीसीसीआई ने एसीसी को पत्र लिखकर ट्रॉफी मुंबई भेजने की मांग की थी, लेकिन नकवी अड़े हुए हैं. नकवी चाहते हैं कि वह खुद बीसीसीआई के किसी प्रतिनिधि और भारतीय टीम के सदस्य को ट्रॉफी सौंपें. इस पूरे मामले ने दोनों बोर्डों के बीच तनाव को और बढ़ा दिया है, और आईसीसी मीटिंग में यह मुद्दा गरमा सकता है. हालांकि, मोहसिन नकवी इस मीटिंग से किनारा कर सकते हैं.

BCCI से डर गए मोहसिन नकवी?

दरअसल, दुबई में चल रही आईसीसी की कार्यकारी बोर्ड की चार दिवसीय मीटिंग में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी का पहुंचना मुश्किल माना जा रहा है. इसका कारण घरेलू राजनीतिक मुद्दे बताए जा रहे हैं. इस मीटिंग में बीसीसीआई एशिया कप ट्रॉफी को भारत को सौंपने में देरी का मामला उठाने वाला है, जिससे नकवी पर दबाव बढ़ सकता है.

पीसीबी के एक सूत्र ने बताया कि नकवी की जगह बोर्ड के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर सुमैर सैयद मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की मीटिंग में भाग लेंगे. अगर नकवी दुबई नहीं पहुंच पाते हैं, तो सात नवंबर को होने वाली अहम बोर्ड मीटिंग में भी सैयद ही पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं. हालांकि, नकवी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल होने की संभावना भी बनी हुई है.

एशिया कप में जमकर मचा था बवाल

बता दें, एशिया कप 2025 का फाइनल सितंबर के अंत में खेला गया था, लेकिन ट्रॉफी अब भी दुबई स्थित एसीसी मुख्यालय में ताला लगाकर रखी हुई है. जिसके चलते बीसीसीआई मीटिंग में मोहसिन नकवी के खिलाफ एक्शन की मांग उठा सकती हैं. एशिया कप फाइनल के बाद विजेता भारतीय खिलाड़ियों ने नकवी के हाथों से ट्रॉफी स्वीकार करने से इनकार कर दिया था. खिलाड़ियों का यह फैसला नकवी के भारत विरोधी बयानों से जुड़ा बताया जाता है. जिसके बाद नकवी ट्रॉफी को अपने साथ लेकर चले गए थे और उन्होंने अभी तक टीम इंडिया को ट्रॉफी नहीं दी है. इसके अलावा नकवी पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं और पिछले साल जय शाह के आईसीसी चेयरमैन चुने जाने के बाद से उन्होंने किसी भी आईसीसी मीटिंग में शिरकत नहीं की है.

Related Articles

Back to top button