ब्रेकिंग
कर्नाटक डिस्कॉम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अडानी पावर के 1,005 करोड़ के चालान पर रोक से इनकार एंथ्रोपिक क्लॉड में ला रहा हिडन वॉटरमार्किंग तकनीक, AI से बने टेक्स्ट की होगी आसान पहचान कल्कि जयंती आज: जानिए शुभ पूजा मुहूर्त, विधि और भगवान विष्णु के 10वें अवतार कल्कि से जुड़ी पौराणिक म... त्योहारों पर चेहरे पर चाहिए पार्लर जैसा नेचुरल ग्लो? अपनाएं ये घरेलू और असरदार नुस्खे इंदौर में सनसनीखेज वारदात: चरित्र शंका में पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या, 2 बच्चों को तालाब में फेंका; ... ऋषिकेश में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, सीढ़ीनुमा बांध पर अटकीं दो जिंदगियां दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की हत्या पर भारी बवाल: सौरभ भारद्वाज बोले- 'AAP विधायक कुलदीप... चित्तौड़गढ़ में सनसनी: गांव जाने के विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या, फिर बेटे ने पिता को उतारा मौ... छात्र आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट में बिहार सरकार का हलफनामा, पुलिस बर्बरता के आरोपों से इनकार : झारखंड में JSSC CGL और TDPL की सभी परीक्षाएं रद्द: कैबिनेट का बड़ा फैसला, चयनित अभ्यर्थियों का सचि...
मध्यप्रदेश

शराबबंदी पर घमासान: पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी का Facebook Live बयान विवादों में, बोले- ‘विपक्ष कर रहा तोड़-मरोड़

मध्यप्रदेश के संस्कृति और पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने अपने फेसबुक लाइव वीडियो को लेकर उठे विवाद पर सफाई दी है. मंत्री लोधी ने कहा कि फेसबुक लाइव के मेरे बयान को विपक्षी दलों के लोगों द्वारा तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके वीडियो के कुछ अंशों को संदर्भ से हटाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है.

विवादित बयान पर दी सफाई

मंत्री लोधी ने कहा कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र की गतिविधियों पर फेसबुक लाइव कर रहे थे. उसी दौरान शराबबंदी के मुद्दे पर उन्होंने कहा था कि जब तक व्यक्ति खुद संकल्पित नहीं होगा, तब तक नशा छोड़ना कठिन है. परंतु विपक्षी दलों ने उनके पूरे 45 मिनट के लाइव वीडियो में से केवल कुछ सेकंड का अंश निकालकर गलत अर्थ में पेश किया.

सरकार की शराबबंदी नीति पर बोले मंत्री

मंत्री लोधी ने कहा कि भाजपा और एन.डी.ए. शासित राज्यों में सरकार ने कठोरता से शराबबंदी लागू की है, जिससे कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को परेशानी हो रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन में कभी शराबबंदी लागू नहीं की, जबकि हमारी सरकार माफियाओं पर कार्रवाई कर रही है. लोधी ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश के 15 धार्मिक स्थलों पर शराबबंदी लागू की गई है. उन्होंने कहा, मैं अपने बयान के किसी भी भ्रामक अंश का पूर्णतः खंडन करता हूं.

Related Articles

Back to top button