ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
महाराष्ट्र

हवा में लटकी जिंदगी! चलती मोनोरेल का संतुलन बिगड़ा, बॉगी एक तरफ झुकी, यात्रियों के बीच मची अफरा-तफरी

मुंबई के वडाला डिपो में बुधवार सुबह वडाला-जीटीबी नगर स्टेशन के पास ट्रायल के दौरान एक मोनोरेल ट्रेन अचानक एक ओर झुक गई. घटना के तुरंत बाद मुंबई फायर ब्रिगेड (MFB) और महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMMOCL) की तकनीकी टीमें मौके पर पहुंचीं. राहत की बात यह रही कि उस समय ट्रेन में कोई यात्री मौजूद नहीं था और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रेन हल्की झुकी हुई दिखाई दे रही है.मुंबई अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 9 बजे हुई. मोनोरेल में मौजूद चालक दल के दो सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा सिग्नलिंग सिस्टम के परीक्षण के दौरान हुआ.

क्या है वजह?

हालांकि, इस घटना को लेकर महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशंस लिमिटेड (MMMOCL) ने अपने बयान में बताया कि यह घटना सिस्टम अपग्रेडेशन के हिस्से के रूप में चल रहे एडवांस सिस्टम ट्रायल के दौरान हुई. इन ट्रायल्स में नई Communication-Based Train Control (CBTC) सिग्नलिंग तकनीक की जांच की जा रही थी, जिसे Medha SMH Rail Pvt. Ltd. कंपनी द्वारा लागू किया जा रहा है.

संस्थान ने कहा, ये परीक्षण पूरी तरह से सुरक्षित वातावरण में और सख्त सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत किए जा रहे हैं. इसका उद्देश्य worst-case यानी अत्यधिक परिस्थितियों का अनुकरण करके सिस्टम की मजबूती और तैयारी का मूल्यांकन करना है.

इस दौरान ट्रेन में केवल दो तकनीकी कर्मचारी मौजूद थे, जिनमें एक ऑपरेटर भी शामिल था. बताया गया है कि मुंबई मोनोरेल की यात्री सेवाएं पहले से ही 20 सितंबर से अस्थायी रूप से निलंबित हैं. यह कदम लगातार सामने आ रही तकनीकी खामियों और प्रणाली के उन्नयन कार्य के लिए उठाया गया था.

इससे पहले, मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) ने बार-बार हो रही तकनीकी गड़बड़ियों की विस्तृत जांच के लिए एक समिति गठित की थी. पिछले महीनों में 20 अगस्त और 15 सितंबर को आई तकनीकी खराबियों के चलते सैकड़ों यात्री अलग-अलग स्थानों पर दो मोनोरेल ट्रेनों में फंस गए थे.

20 अगस्त 2025 को, भारी बारिश के दौरान चेंबूर और भक्ति पार्क स्टेशन के बीच मोनोरेल खराब हो गई थी, जिससे 500 से अधिक यात्री ट्रेन में फंस गए थे. 15 सितंबर 2025 को, एक अन्य मोनोरेल ट्रेन में सॉफ्टवेयर खराबी आने से वडाला स्टेशन के पास 17 यात्रियों की आपातकालीन निकासी करनी पड़ी थी. उस दिन सेवाएं दो घंटे से अधिक बाधित रहीं.

Related Articles

Back to top button