ब्रेकिंग
दवा के बावजूद बार-बार मिर्गी के दौरे? जानिए 'ड्रग-रेजिस्टेंट एपिलेप्सी' के शुरुआती संकेत और सही उपचा... सावन 2026: गुना में रोजाना बनेंगे 18 हजार पार्थिव शिवलिंग; खंडवा श्रीदादाजी मंदिर में उमड़ा आस्था का... जबलपुर: रिपेयरिंग के दौरान भरभराकर गिरा 50 साल पुराना जर्जर मकान; मजदूरों को पहले ही हो गया था अंदेश... सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बढ़े वन्यजीव: 90 बाघ, 300 तेंदुए और 5600 बायसन! जानिए TPF कैसे कर रही जंगल ... एमपी के जंगलों की सुरक्षा में लगेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सीएम मोहन यादव ने लॉन्च किया 'पेंच एडवां... इंदौर में बैंककर्मी पलक मर्डर केस का खौफनाक खुलासा! शादी के दबाव से तंग आकर प्रेमी ने घोंटा गला, फिर... रायसेन में राकेश लोधी हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा! मौसेरे भाई की रंजिश में गलतफहमी का शिकार हुआ बेक... मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी आंदोलन के बीच कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने की किसानों से मुलाकात, दिया ... रीवा में कांग्रेस नेता अमित कोल की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या! घर के बाहर टहलते समय हुआ हमला, इलाके मे... भोपाल में किसानों का बड़ा आंदोलन! कृषि मंत्री से बातचीत बेनतीजा, सड़कों पर रात भर डटे रहे किसान; कई ...
मध्यप्रदेश

रेलवे की बड़ी लापरवाही! ट्रेन में AC कोच लगाना भूला विभाग, दिल्ली से ग्वालियर तक 51 यात्रियों ने 3 घंटे किया हंगामा

भारतीय रेलवे की एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां बुकिंग होने के बावजूद निजामुद्दीन-यशवंतपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में एक अतिरिक्त AC कोच नहीं जोड़ा गया. इस गंभीर चूक के कारण 51 AC यात्री निजामुद्दीन से ग्वालियर तक तकरीबन 3 घंटे की यात्रा बिना वातानुकूलित कोच के करने को मजबूर हुए.

संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में AC कोच न जोड़े जाने से 51 यात्रियों को बिना AC कोच के अलग-अलग साधारण डिब्बों में जगह दी गई. निजामुद्दीन के बाद ट्रेन का पहला स्टॉपेज ग्वालियर ही था. ग्वालियर पहुंचते ही गुस्साए यात्रियों ने रेलवे अफसरों से शिकायत करते हुए जमकर हंगामा किया.

शिकायत के बाद रेलवे हरकत में आया और स्पेशल AC कोच को गाड़ी में जोड़ा गया. इस पूरी घटना के कारण यात्रियों को 3 घंटे तक अतिरिक्त परेशानी झेलनी पड़ी. उत्तर रेलवे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं.

सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय (उत्तर रेलवे) ने बताया कि यशवंतपुर संपर्क क्रांति में AC कोच क्यों नहीं जोड़ा गया, इसके जांच के आदेश दे दिए गए हैं. जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button