ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी हलचल तेज, कोर कमेटी की बैठक में पार्थ पवार के फैसलों पर ज... आगरा के कमला नगर में पीवीसी कारोबारी के घर बड़ी चोरी, तीन नकाबपोश बदमाश 70 लाख के जेवर ले उड़े गोवंश तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वाहन जब्ती को अवैध करार देकर सरकार पर लगाया ... बिहार में नदियों की गाद से बनेंगे नेशनल हाईवे, NHAI और राज्य सरकार के बीच हुआ बड़ा समझौता Health and Nutrition Tips Protein Products Market: बाजार में बिकने वाले प्रोटीन प्रोडक्ट्स खरीदने से...
देश

कर्नाटक सीएम येदियुरप्पा ने मोबाइल Covid-19 परीक्षण बूथ का किया उद्घाटन

बैंगलोर। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने आज बेंगलुरु में एक मोबाइल Covid_19 परीक्षण बूथ का उद्घाटन किया। ये मोबाइल बूथ, बेंगलुरु के सभी वार्डों में कोरोना वायरस के नमूने लेने के लिए काम शुरू करेंगे। राज्य में कोरोना वायरस मामलों की बात करें तो यहां अभी 279 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 186 एक्टिव मामले है। वहीं, 80 ठीक हो चुके हैं और 13 की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी आंकड़ो के अनुसार भारत में अब तक कोरोना वायरस (COVID-19) के 12,380 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 1489 लोग ठीक हो गए हैं और 414 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 10,477 मरीजों का इलाज चल रहा है। देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले इलाकों में महाराष्ट्र, दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान हैं।

महाराष्ट्र में आज 165 और मामलों की पुष्टि हो गई है। इनमें से 107 मामले मुंबई में सामने आए हैं। राज्य में मरीजों की संख्या 3081 हो गई है। राज्य स्वास्थय विभाग ने इसकी जानकारी दी है।

Related Articles

Back to top button