ब्रेकिंग
सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात... बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सीवान एसपी पूरन झा हटे, भारत सोनी बने नए क... उमरिया का वह ऐतिहासिक गांव जहां कभी राजीव गांधी पहुंचे थे, आज 41 साल से सड़क को तरस रहा पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से तबाही: मलबे से पटा परिसर, हवन कुंड और सुरक्षा दीवा... नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा... महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: पंढरपुर विकास के लिए विशेष पुनर्वास नीति, जायकवाड़ी फेज-2 को ₹6,47... शिव भक्ति पर शौहर ने दिया तीन तलाक: झारखंड की जमीला खातून बरेली में बनी ज्योति देवी, प्रकाश संग लिए ... लखनऊ के होटल क्रिस्टेलिया में फर्जी विदेश मंत्रालय अफसरों का हाईड्रामा, स्टाफ को बनाया बंधक
पंजाब

विदेश भागे AAP MLA पठानमाजरा, एक इंटरव्यू से हुआ बड़ा खुलासा

पंजाब के पटियाला से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पटियाला जिले की सनौर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत पठानमाजरा के ऑस्ट्रेलिया पहुंचने का दावा सामने आया है। उन पर जारी लुकआउट नोटिस के बीच, पठानमाजरा ने ऑस्ट्रेलिया में एक प्राइवेट चैनल को इंटरव्यू दिया और खुद के खिलाफ चल रही कार्रवाई को लेकर सीएम भगवंत मान पर निशाना साधा। इस इंटरव्यू को 7 नवंबर को निजी चैनल ने अपलोड किया गया।

सामने आ रहे इस इंटरव्यू में पठानमाजरा कर रहे हैं कि, उन पर झूठा केस दर्ज किया इस मामले में डीआईजी स्तर पर अधिकारी यह रिपोर्ट हाईकोर्ट को दे चुके हैं। इस परिवारिक मामले पर 376 धारा नहीं बनती है। पंजाब सीएम पर निशाना साधते हुए पठानमाजरा ने कहा कि, अरविंद केजरीवाल जो बोलेंगे पंजाब के सीएम वही मुद्दा उठाएंगे। सीएम को पंजाब के मुद्दों से कोई लेना देना नहीं है। सरकार में विधायक की औकात 5 पैसे की भी नहीं है। अधिकारी कृष्ण कुमार ने सारा पंजाब डुबोया है।

आपको बता दें कि, पटियाला के सिविल लाइन थाने में सितंबर को पठानमाजरा के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। शिकायत में आरोप है कि उन्होंने सरकारी नौकरी और सरकारी योजनाओं का लालच दिखाकर लोगों से लाखों रुपए ऐंठे। साथ ही खुद को तलाकशुदा बताकर एक महिला को धोखा देने का भी आरोप है। यही नहीं 2021 में शादी भी की जबकि वह पहले से शादीशुदा थे। इसके बाद महिला को धमकियां भी दी गई।  पुलिस के मुताबिक, उन्हें हरियाणा के करनाल जिले के डाबरी गांव में गिरफ्तार करने की कोशिश की गई थी। इस दौरान समर्थकों ने पुलिस पर पथराव और फायरिंग की। हंगामे का फायदा उठाकर पठानमाजरा स्कॉर्पियो और फॉर्च्यूनर में बैठकर मौके से फरार हो गया।

Related Articles

Back to top button