ब्रेकिंग
Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का... Mathura Crime News: फर्जी साधु का पर्दाफाश; हाई-पैकेज वाली युवतियों को फंसाकर करता था दुष्कर्म और ब्...
व्यापार

मार्केट कैप में बड़ी गिरावट! TCS और भारती एयरटेल को लगा झटका, हफ्ते भर में इतना कम हुआ मार्केट वैल्यू, निवेशक चिंतित

सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से सात के मार्केट कैप में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 88,635.28 करोड़ रुपये की गिरावट आई. सबसे अधिक नुकसान में भारती एयरटेल और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रहीं. पिछले सप्ताह पांच नवंबर को गुरु नानक जयंती पर शेयर बाजार बंद रहा था. सप्ताह के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 722.43 अंक या 0.86 प्रतिशत टूट गया. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 229.8 अंक या 0.89 प्रतिशत नीचे आया.

बीते सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मार्केट वैल्यूएशन में गिरावट आई है. वहीं, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की बाजार हैसियत बढ़ गई है. सप्ताह के दौरान भारती एयरटेल का मार्केट कैप 30,506.26 करोड़ रुपये घटकर 11,41,048.30 करोड़ रुपये रह गया है. टीसीएस का मार्केट कैप 23,680.38 करोड़ रुपये टूटकर 10,82,658.42 करोड़ रुपये पर आ गया है.

हिंदुस्तान यूनिलीवर की वैल्यू 12,253.12 करोड़ रुपये घटकर 5,67,308.81 करोड़ रुपये और रिलायंस इंडस्ट्रीज का वैल्यूएशन 11,164.29 करोड़ रुपये घटकर 20,00,437.77 करोड़ रुपये रह गया. वहीं, एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 7,303.93 करोड़ रुपये घटकर 15,11,375.21 करोड़ रुपये पर रहा. इन्फोसिस का मूल्यांकन 2,139.52 करोड़ रुपये घटकर 6,13,750.48 करोड़ रुपये पर आ गया है. साथ ही आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 1,587.78 करोड़ रुपये घटकर 9,59,540.08 करोड़ रुपये रहा. बीते हफ्ते शेयर बाजार में मची उथल-पुथल के चलते ही बड़ी कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट आई है.

इनका बढ़ा मार्केट कैप

इस रुख के उलट एलआईसी का मार्केट कैप 18,469 करोड़ रुपये बढ़कर 5,84,366.54 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. भारतीय स्टेट बैंक का बाजार मूल्यांकन 17,492.02 करोड़ रुपये बढ़कर 8,82,400.89 करोड़ रुपये और बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्यांकन 14,965.08 करोड़ रुपये बढ़कर 6,63,721.32 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. टॉप 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही. इसके बाद एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, एलआईसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा है.

Related Articles

Back to top button