ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
छत्तीसगढ़

बीजापुर के पुनर्वास केंद्र में डिप्टी सीएम, पुनर्वासित युवाओं से की मुलाकात, नक्सल उन्मूलन और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक भी ली

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा बीजापुर के दो दिवसीय दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने नक्सल उन्मूलन एवं अंदरूनी क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली. पुनर्वास केंद्र पहुंचे और पुनर्वासित युवाओं से मुलाकात की. साप्ताहिक बाजार भी पहुंचे.

नक्सल क्षेत्रों में सुरक्षा कैंप और विकास कार्यों का जायजा: विजय शर्मा ने नक्सल उन्मूलन अभियान की गतिविधियों, सुरक्षा कैम्पों की स्थापना, उनके संचालन से सामाजिक बदलावों और विकास कार्यों की प्रगति पर पुलिस प्रशासन से चर्चा की. बैठक में बीजापुर एसपी जितेन्द्र यादव ने पिछले दो वर्षों में नक्सली गतिविधियों में आई कमी, आत्मसमर्पण करने वाले युवाओं की संख्या, गिरफ्तारियां, आईईडी बरामदगी और हथियार जब्ती से जुड़ी जानकारी डिप्टी सीएम के साथ साझा की. एसपी ने बताया कि नए सुरक्षा कैंपों से अब दूरस्थ गांवों तक प्रशासनिक पहुंच बढ़ी है.

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य बस्तर में सिर्फ नक्सल उन्मूलन नहीं, बल्कि इन क्षेत्रों में स्थायी शांति और समग्र विकास सुनिश्चित करना है. उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, आंगनबाड़ी, सड़क, बिजली, पेयजल और संचार सुविधाओं की उपलब्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए. कलेक्टर संबित मिश्रा ने जानकारी दी कि सुरक्षा कैम्पों की स्थापना के बाद अब तक 166 गांव नियद नेल्ला नार योजना में शामिल किए गए हैं. जिससे लोगों तक सरकार की सभी योजनाओं, सेवाओं को पहुंचाया जा रहा है.

मेगा हेल्थ कैम्प की सराहना: विजय शर्मा ने भैरमगढ़ ब्लॉक के नदी पार सात गांवों में आयोजित मेगा हेल्थ कैम्प की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों को और ज्यादा व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाए.उहोंने इन्द्रावती नदी किनारे बसे पंचायतों में मोटर बोट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे ग्रामीणों को आने जाने में आसानी हो.

पुनर्वास केंद्र में विजय शर्मा: समीक्षा बैठक के बाद विजय शर्मा पुनर्वास केंद्र पहुंचे और पुनर्वासित युवाओं से मुलाकात की. उन्होंने युवाओं से पुनर्वास केंद्र में भोजन-पानी, कपड़ों, स्वास्थ्य, मनोरंजन और अन्य बुनियादी सुविधाओं के बारे में पूछा. पुनर्वास केंद्र में कुल 92 पुनर्वासित युवा रह रहे हैं. शर्मा ने पुनर्वासित युवाओं से उनके वैवाहिक जीवन, घर-परिवार, कृषि भूमि, वनाधिकार पत्र, सिंचाई सुविधा और अन्य आजीविका साधनों के बारे में भी जानकारी ली.

परिवार से नियमित मुलाकात की व्यवस्था: विजय शर्मा ने हर रविवार पुनर्वासित युवाओं से उनके परिजनों के मिलने के लिए नियमित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए. उपमुख्यमंत्री ने कई पुनर्वासित युवाओं के परिजनों से भी मुलाकात की. सभी ने अपने परिवार के सदस्यों के हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने पर खुशी जताई.

साप्ताहिक बाजार में डिप्टी सीएम विजय शर्मा: बस्तर संभाग के दौरे के दौरान विजय शर्मा गीदम के साप्ताहिक बाजार भी पहुंचे.बाजार में घूमते हुए डिप्टी सीएम ने व्यापारियों और खरीदारी के लिए आए लोगों से बात की. बाजार में मौजूद स्थानीय व्यापारियों ने डिप्टी सीएम से चर्चा के दौरान बताया कि अब नक्सल भय समाप्त होने से वे निडर होकर बाजारों में अपना व्यापार कर पा रहे हैं और ग्रामीणों तक सभी जरूरी चीजें पहुंच पा रही है. उन्होंने बाजार में स्थानीय फलों का स्वाद भी लिया और खरीदारी भी की.

Related Articles

Back to top button