ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
धार्मिक

पत्नी बहुत झूठ बोले और धोखा दे तो क्या करें? प्रेमानंद महाराज ने बताया दुख से बाहर निकलने का सही मार्ग और उपाय

वृंदावन के प्रसिद्ध संत और गुरु प्रेमानंद जी महाराज अक्सर ही अपने उपदेशों और विचारों को लेकर चर्चा में रहते हैं. महाराज अपने ज्ञान से लाखों लोगों के जीवन को दिशा देते हैं. सोशल मीडिया पर उनकी शिक्षाएं अक्सर वायरल होती रहती हैं, जिनसे लोग प्रेरणा लेते हैं. हाल ही में प्रेमानंद जी महाराज ने बताया कि अगर धर्म पत्नी झूठ बोलने लगे या छल करने लगे तो ऐसी स्थिति में व्यक्ति को क्या करना चाहिए और किस तरह का व्यवहार करना सही है.

प्रेमानंद महाराज से किया सवाल

प्रेमानंद महाराज से एक भक्त ने सवाल किया कि अगर पत्नी बहुत झूठ-कड़वे वचन बोले, प्रपंच करे या साथ न दे तो ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए. इस सवाल पर प्रेमानंद महाराज ने जवाब दिया कि अगर पत्नी झूठ बोले या धोखा दे तो आपको उस स्थिति में उसे और अधिक प्रेम देना चाहिए.

हर स्थिति में निभाएं अपना कर्तव्य

महाराज जी ने कहा, “आपका जो पति कर्तव्य है पत्नी को प्यार देना और सुविधा देना, वो पूरा देना चाहिए. अगर फिर भी पत्नि अपने कर्तव्य को भूलकर आपको दुख, कड़वे वचन और प्रतिकूलता दे तो उसे सहें और प्यार में कोई अंतर नहीं आने देना चाहिए. आपका मेरा जो कर्तव्य है वो आपको अच्छे से निभाना चाहिए, वहीं पत्नी का जो कर्तव्य है वो भगवान जानें.”

“पत्नी में भी हैं भगवान”

प्रेमानंद महाराज भक्त से कहते हैं कि पत्नी में भी भगवान हैं, इसलिए उसका कभी विरोध मत करो. एक सलाह दे दो पति होने के नाते लेकिन अगर वह नहीं माने तो क्रोध करने के बजाय खुद को शांत रखना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि आपके कर्म आपके साथ हैं और उसके कर्म उसके साथ हैं.

प्रेमानंद महाराज ने दी सलाह

अगर पत्नी आपका त्याग कर देती है, तो कोई बात नहीं. लेकिन आप कभी पत्नी का त्याग या विरोध मत करो. प्रेमानंद महाराज ने कहा, “अगर हम बर्दाश्त करना सीख जाएं तो अपने परिवार को बचा सकते हैं, अपने आप को बचा सकते हैं और बड़ी-बड़ी विपत्तियों से निपट सकते हैं. आजकल के दौर में सहनशीलता की बहुत कमी है, जिसकी वजह से जरा सी बात पर गुस्सा आ जाता है. लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए और खुद में सहनशीलता लानी चाहिए.”

Related Articles

Back to top button