ब्रेकिंग
Nuh Gandhi Statue Desecration: नूंह के 'गांधी ग्राम' में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अपमान; रील बनान... President Droupadi Murmu Birthday: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन; पीएम मोदी, राजनाथ सिंह समेत... NEET Re-Exam Preparation: परीक्षा से पहले आज देशभर में NTA की 'मॉक ड्रिल'; जानें सुरक्षा और संचालन क... Karnataka Welfare Schemes: अब वोटर लिस्ट में नाम होने पर ही मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ; सीएम डीके ... Economic Crisis Allegations: महंगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना; RBI गवर्नर ने ... Maharashtra Politics: शिवसेना स्थापना दिवस पर शिंदे का शक्ति प्रदर्शन; राहुल गांधी और उद्धव गुट पर स... NEET UG Student Death: गाजियाबाद के प्रताप विहार में NEET की तैयारी कर रहे छात्र की मौत; जांच में जु... Ram Mandir Trust Investigation: चंदा चोरी के आरोपों पर योगी सरकार सख्त; CM बोले- 'अपराधी कोई भी हो, ... Firozabad Couple Death Mystery: फिरोजाबाद में शादीशुदा महिला और युवक की नहर में मिली लाशें; पुलिस जा... Tej Pratap Yadav Security Threat: तेज प्रताप यादव ने जताया अपनी जान को खतरा; आकाश यादव समेत 7 पर दर्...
उत्तरप्रदेश

रिश्तों का कत्ल! आगरा में जीजा ने साली को किया किडनैप, फिर राजस्थान ले जाकर बेच दिया, पुलिस ने कैसे किया खुलासा?

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक जीजा ने अपनी ही साली को किडनैप किया और फिर उसे बेच दिया. जीजा ने साली को यूपी से किडनैप किया और राजस्थान में ले जाकर 2 लाख रुपये में उसका सौदा कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने इस मामले में आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

ये मामला आगरा के फतेहाबाद से सामने आया है. निबोहरा थाना के रैपुरा गांव के रहने वाले अवधेश उर्फ ब्रह्मचारी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी सालों को किडनैप किया. इसके बाद वह और उसके साथी अवधेश की साली को राजस्थान ले गए. यहां उन्होंने साली को 2 लाख रुपये में बेच दिया. इस मामले में नागपुर में केस दर्ज कराया गया, जिसके बाद मामले में जांच शुरू की गई.

जीजा ने साली को 2 लाख में बेच दिया

नागपुर पुलिस ने अवेधश को फतेहाबाद से गिरफ्तार किया और अपने साथ नागपुर ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है. थाना कपिल नगर, नागपुर के सब इंस्पेक्टर अविनाश संभाराव खटके ने बताया कि अवधेश ने मई में अपने साथियों के साथ अपनी साली को किडनैप किया और राजस्थान में बेच दिया था. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. अब पुलिस ने जीजा अवधेश को फतेहाबाद से पकड़ा है.

आरोपी जीजा अवधेश को नागपुर ले गई पुलिस

पुलिस ने बताया कि वह लगातार अवधेश को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही थी. अब पुलिस ने उसे पकड़ लिया है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और सीएचसी फरीदाबाद ले गई, जहां उसका मेडिकल कराया गया. फिर पुलिस उसे नागपुर ले गई. निबोहरा के इंस्पेक्टर ने बताया कि अवधेश को नागपुर पुलिस ने अपनी वांटेड लिस्ट में रखा था.

मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी

अब पुलिस इस केस में शामिल और आरोपियों की तलाश कर रही है. इसके साथ ही ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपियों ने सिर्फ अवधेश की साली को ही किडनैप कर बेचा था या फिर और भी लड़कियों को अपना निशाना बनाया था. ये मामला मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध की ओर भी इशारा कर रहा है, जिस पर पुलिस जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button