ब्रेकिंग
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में बड़ा खुलासा, मॉडल श्रद... Bulandshahr ADM Judicial Death: बुलंदशहर के एडीएम न्यायिक भारत राम यादव का निधन, हार्ट अटैक और ब्रेन... IND-W vs ZIM-W 3rd T20: भारत ने जिम्बाब्वे को 92 रनों से रौंदा, सीरीज पर 3-0 से कब्जा— हरमनप्रीत कौर... Salman Khan Security Increased: टाइगर श्रॉफ पर हमले के खुलासे के बाद सलमान खान की सुरक्षा सख्त, गैले... Saudi Arabia Death Penalty: सऊदी अरब में दो बांग्लादेशी नागरिकों को दी गई फांसी, मक्का की मस्जिद में... SBI Data Leak Alert: भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों का पर्सनल डेटा डार्क वेब पर लीक, मोबाइल नंबर और ए... Smart Gadgets for Daily Habits: बुरी आदतें छुड़ाने और लाइफस्टाइल सुधारने में मदद करेंगे ये 5 अनोखे ग... Karwa Chauth Vrat Rules: करवा चौथ पर चांद देखने के बाद कैसे खोलें व्रत? जानें चंद्रमा को अर्घ्य देने... Diabetes Diet Tips: डायबिटीज में ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये हेल्दी डाइट, एक्सपर्ट्स ने ... Cockroach Janata Party News: जेल में बंद CJP नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई की मांग, अभिजी...
छत्तीसगढ़

जांजगीर चांपा कृषि विभाग के उप संचालक पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप, महिला आरईओ ने कलेक्टर से की शिकायत

जांजगीर चांपा: कृषि विभाग के उप संचालक ललित मोहन भगत पर विभाग की महिला आरईओ ने गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का कहना है कि जब से उसकी ज्वाइनिंग हुई है तब से उप संचालक अधिकारी उसे प्रताड़ित कर रहे हैं. महिला ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी ने दो बार इसकी शिकायत कलेक्टर से की, हालांकि पहली बार मौखिक शिकायत की थी लेकिन अब लिखित शिकायत देकर अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

“2018 में नौकरी में आई 2022 से उप संचालक अधिकारी कर रहे प्रताड़ित”: महिला आरईओ ने बताया “जब से ललित मोहन पदस्थ हुए है मेरी ज्वाइनिंग के दौरान मुझे सिवनी क्षेत्र दे दिए, जो काफी विवादित क्षेत्र है. मैंने अपनी मां के साथ उनसे कई बार रिक्वेस्ट किया कि मुझे वहां से हटा दिया जाए, लेकिन उन्होंने मेरा क्षेत्र नहीं बदला. वो फील्ड आए थे, उन्होंने कार्यालय आवास मिलने के लिए बुलाया. मैं मिलने नहीं गई. फिर मैं बलौदा में ही कार्यरत थी, वहीं काम कर रही थी. उन्होंने एक बार मेरा एक दिन का वेतन भी रोकने का आदेश निकाला. जिसके डर से उनके कार्यकाल के दौरान जांजगीर ऑफिस नहीं गई. अब जब से दोबारा साल 2024 सितंबर से आए, पहली बैठक के दौरान ही उन्होंने सबके सामने कहा कि इसका अटैचमेंट को समाप्त करूंगा. उसके बाद से वे कागजी कार्रवाई कर रहे हैं.”

Janjgir champa NEWS

महिला अधिकारी ने आगे बताया “मेरी मां की तबीयत बहुत खराब है. पिता नहीं है. इस वजह से मुझे अटैचमेंट किए ताकि मैं अपनी मां की देखभाल कर सकूं. 17 जनवरी 2025 को संचनालय को लेटर भेजकर मेरा अटैचमेंट रोकने को कह रहे हैं. अब महीने भर पहले संचनालय को फिर लेटर भेजा और पामगढ़ एसडीओ को सैलरी रोकने का आदेश दिया. इसकी शिकायत कलेक्टर से भी की थी. सिर्फ मौखिक रूप से कलेक्टर को बताया था. लेकिन अब फिर से मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है. इससे मैं परेशान हूं. महिला आयोग और अल्पसंख्यक आयोग में भी शिकायत की हूं. मैं बहुत ज्यादा परेशान हूं. इस पर कार्रवाई होनी चाहिए.”

कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश: कृषि विभाग के उप संचालक के खिलाफ मिली शिकायत को कलेक्टर ने गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए है. कलेक्टर ने कहा कि मामला गंभीर है और महिला कर्मचारी की शिकायत पर महिला अधिकारियों की टीम बनाकर जांच की जाएगी. जो भी दोषी होगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

एग्रीकल्टचर विभाग के एक्सटेंशन ऑफिसर ने एक शिकायत की है. शिकायत की जांच कर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी- जन्मेजय महोबे, कलेक्टर जांजगीर चांपा

महिला आरईओ ने अपने विभाग के अधिकारी की प्रताड़ना के खिलाफ अकेले हीं मोर्चा खोल दिए है. महिला आरईओ ने अपने ऊपर हुए प्रताड़ना की जानकारी संगठन के लोगों को भी दी और और मदद की गुहार लगाई. लेकिन संगठन के पदाधिकारियों ने भी उप संचालक की पहुंच के आगे अपने संगठन को नहीं ला पाने की बात कहते हुए सहयोग करने से इनकार कर दिया है.

Related Articles

Back to top button