ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
पंजाब

पंजाब के 50 IAS और IPS अफसरों पर लटकी तलवार ! भुल्लर केस में सामने आए नाम

पंजाब के निलंबित डी.आई.जी. हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े रिश्वत कांड में मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब के आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का रिकॉर्ड अपने कब्जे में ले लिया है। जांच के दौरान अब तक पंजाब के करीब 50 अधिकारियों के नाम सामने आए हैं। ईडी की टीम मंगलवार को सीबीआई के दफ्तर पहुंची और उन अधिकारियों का रिकॉर्ड मांगा, जिन पर बेनामी संपत्तियां बनाने का आरोप है।

इनमें से कई अधिकारी अभी भी फील्ड में तैनात हैं। भुल्लर के कहने पर ही कृष्णू आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के साथ मिलीभगत करता था। सीबीआई के अनुसार, बिचौलिए कृष्णू शारदा के मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से भ्रष्ट लेन-देन के कई सबूत मिले हैं।

गौरतलब है कि पंजाब पुलिस के निलंबित डी.आई.जी. हरचरण सिंह भुल्लर को सीबीआई की विशेष अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, डी.आई.जी. भुल्लर से पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ कि पंजाब के कई अधिकारी पटियाला के एक प्रॉपर्टी डीलर भूपिंदर सिंह के माध्यम से संपत्तियों में निवेश कर रहे थे।

Related Articles

Back to top button