ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
पंजाब

Punjab University मामलाः VC के साथ मीटिंग के बाद Students का बड़ा ऐलान

चंडीगढ़: पंजाब विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर के साथ छात्र संगठनों की बैठक हुई। बैठक के दौरान छात्र संगठनों ने अपनी मांगों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की। संगठनों का कहना था कि हाल ही में छात्रों पर दर्ज किए गए केसों को रद्द किया जाना चाहिए और चुनावों तक अदालती केस वापस ले लिए जाने चाहिए। वाइस चांसलर को कुछ भी थोपना नहीं चाहिए।

इस बारे में बातचीत करते हुए पंजाब विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष अशमीत सिंह ने कहा कि उन्होंने अपनी मांगें वाइस चांसलर के सामने रखी हैं और वाइस चांसलर ने उन्हें भरोसा दिया है कि सीनेट चुनाव का शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा। अशमीत सिंह का कहना है कि जब तक चुनावों का शेड्यूल नहीं आता, तब तक छात्रों द्वारा मोर्चा जारी रखा जाएगा। छात्रों ने लिखित रूप में चुनावों का शेड्यूल जारी करने की मांग भी की है।

एस.एफ.एस. छात्र संगठन के संदीप सिंह ने कहा कि वाइस चांसलर ने भरोसा दिया है कि चुनावों का शेड्यूल एक-दो दिनों में जारी कर दिया जाएगा। इसके अलावा उनकी मांग थी कि सैनेट की गैर-हाजिरी में वाइस चांसलर द्वारा लिए गए सभी फैसलों की समीक्षा की जाए। जब तक सीनेट नहीं चुनी जाती, वाइस चांसलर केवल रूटीन फैसले लें और कोई भी बड़े फैसले न लें। छात्रों ने यह भी मांग की कि सीनेट को लेकर जितने भी छात्रों पर मामले दर्ज किए गए हैं, उन्हें वापस लिया जाए। इन सभी मांगों को मानने का वाइस चांसलर ने भरोसा दिया है।

Related Articles

Back to top button