ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
देश

PM मोदी का संवेदनशील कदम! भूटान से आते ही LNJP अस्पताल पहुंचे, ब्लास्ट में घायल पीड़ितों से मिलकर बढ़ाया हौसला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय भूटान दौरे से वापस लौट चुके हैं. दिल्ली में लैंड होने के बाद सीधे पीएम आवास जाने के बजाय वे एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे हैं. यहां उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट के घायलों से मुलाकात की है. पीएम मोदी ने भूटान में भी अपने संबोधन में साफ तौर पर कहा था कि किसी भी षड्यंत्रकारी को छोड़ा नहीं जाएगा. दिल्ली ब्लास्ट को लेकर आज पीएम मोदी की अध्यक्षता में एक बैठक भी होने वाली है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ देर पहले ही भूटान से लौटे हैं. एलएनजेपी अस्पताल पहुंचकर उन्होंने जो ब्लास्ट में घायल लोग हैं. उनसे मुलाकात की है. इसके साथ ही लोगों को पूरी मदद का भरोसा भी दिलाया है. यहां उन्होंने डॉक्टरों की टीम से भी मुलाकात की है. अस्पताल में पीड़ितों से मुलाकात के बाद एक बार फिर पीएम मोदी ने कहा कि षड़यंत्रकारियों को छोड़ा नहीं जाएगा.

NIA कर रही पूरे मामले की जांच

लाल किला मेट्रो ब्लास्ट मामले में दिल्ली पुलिस ने UAPA (गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम कानून) की धारा 16 और 18, विस्फोटक अधिनियम और BNS की धाराओं के तहत कोतवाली थाने में केस दर्ज किया है. हालांकि पूरे मामले की जांच एनआईए को सौंपी गई है.

कार में सवार था डॉ. उमर?

आतंकी डॉ. उमर पुलवामा के कोइल का रहने वाला था. उसने 2017 में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज श्रीनगर से MBBS किया था. लाल किले के पास जिस कार में ब्लास्ट हुआ है. उसमें आतंकी उमर के मौजूद होने की आशंका है. हालांकि अब तक ये तय नहीं हो पाया है कि उमर था या नहीं. फिलहाल डीएनए सैंपल की जांच की जा रही है कि इसके बाद ही तय हो पाएगा कि उमर कार में सवार था या नहीं.

सुरक्षा एजेंसियों ने अल फलाह यूनिवर्सिटी, धौज, फतेहपुर तगा, फरीदाबाद और जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में तलाश भी की है. डॉ. उमर यही पढ़ाता था.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

ब्लास्ट में मारे गए लोगों की पीएम रिपोर्ट सामने आ चुकी है. इसमें खुलासा हुआ है कि कान के पर्दे, फेफड़े और आंतें फट चुकी थीं. इसके साथ ही शवों की हड्डियां टूटीं, सिर पर चोट के निशान मिले हैं. गहरी चोट और ज्यादा खून बहने से मौत हुईं.

Related Articles

Back to top button