ब्रेकिंग
Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...
उत्तरप्रदेश

दहल जाता अयोध्या, दर्द में होती काशी! दिल्ली में धमाका करने वालों के टारगेट पर थे मंदिर और अस्पताल, सबसे बड़ा आतंकी खुलासा

दिल्ली में धमाके के बाद एजेंसियों की जांच तेज है. 10 नवंबर को हुई घटना के बाद हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं. जिन आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है उन्होंने पूछताछ में कई राज उगले हैं. खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आतंकियों के मॉड्यूल में उत्तर प्रदेश के मंदिर टारगेट पर थे. खासतौर पर अयोध्या और वाराणसी.

आतंकी अयोध्या में भी विस्फोट करना चाहते थे. इसके लिए गिरफ्तार हो चुकी डॉक्टर शाहीन ने अयोध्या के स्लीपर मॉड्यूल को एक्टिवेट भी कर रखा था. अयोध्या में ये सारे घटनाक्रम को अंजाम तक पंहुचाते उससे पहले मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ.

सूत्र के मुताबिक लाल किला में ब्लास्ट हड़बड़ी का नतीजा हो सकता है, क्योंकि अभी तक की जांच में विस्फोटक में टाइमर या किसी दूसरी चीजों का इस्तेमाल नहीं किया गया है.

निशाने पर थे अस्पताल

आतंकियों से पूछताछ में ये भी पता चला है कि मॉड्यूल अस्पतालों को टारगेट करना चाहता था, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को नुकसान हो. इनकी हिट लिस्ट में अस्पताल और भीड़ भाड़ वाले स्थान थे.

सुरक्षा एजेंसियों के सामने अब क्या चुनौती?

दिल्ली में धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियों के सामने 300 किलोग्राम के अमोनियम नाइट्रेट को बरामद करना है. सूत्रों की माने तो 2900 किलोग्राम विस्फोटक अब तक एजेंसियां बरामद कर चुकी हैं. लेकिन अभी भी 300 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट बरामद नहीं हुई है.

देश के कई हिस्सों में जो रेड चल रही है उसमे बड़ा एजेंडा ये भी है. गिरफ्तार आतंकियों तक ये विस्फोटक बांग्लादेश के रास्ते नेपाल और फिर हिंदुस्तान आया था. मतलब अभी भी खतरा पूरी तरह टला नहीं है और नेटवर्क से जुड़े कई लोग और हैं जिनको पकड़ने के लिए हरियाणा, जम्मू कश्मीर, दिल्ली, यूपी और गुजरात में दबिश दी जा रही है.

ठाणे से हुई एक शख्स की गिरफ्तारी

उधर, महाराष्ट्र एटीएस ने दिल्ली ब्लास्ट मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है. इब्राहिम आबदी नाम का युवक एटीएस की हिरासत में है. उसकी पत्नी ने कहा कि वो कॉलेज में प्रोफेसर रहे हैं. उन्होने 3 घंटे तक सर्च किया. कंप्यूटर का हार्डडिस्क और हमारे फोन को लेकर गए. हमारा आतंकवाद से कोई नाता नही है.

Related Articles

Back to top button