लॉकडाउन के चलते इस एक्ट्रेस को आया पैनिक अटैक, लगी रोने

नई दिल्लीl लॉकडाउन के बीच प्रवासी कामगारों के बारे में खबर देखकर अभिनेत्री एक्ट्रेस मानवी गगरू काफी परेशान हो गईं और रोने लगीं और नियंत्रण से बाहर हो गईं। इसके बाद उनके परिवार के लोगों और दोस्तों ने उन्हें शांत किया।
इस बारे में उन्होंने HT को बताया हुए कहा है, ‘शुरू में, सब कुछ ठीक थाl लॉकडाउन में दो-तीन दिनों के बाद मैं थोड़ा टूट गई थीं। मैंने प्रवासी मजदूरों के बारे में खबर देखी और रोने लगी और परिस्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। मैंने अपने परिवार और दोस्तों से बात की उन्होंने मुझे शांत किया। मुझे पैनिक अटैक आ गया था लेकिन मैंने जल्द ही अच्छा महसूस किया।’
अभिनेत्री मानवी गगरू हमेशा से ही स्वतंत्र रही हैं और अपने मुंबई के घर में भी अकेली रहती हैं। अब उनके अकेले रहने का अनुभव कोरोना वायरस के प्रसार के समय काम आ रहा हैं। इस बारे में बताते हुए मानवी गगरू ने कहा, ‘मैंने लॉकडाउन शुरू होने से बहुत पहले से ही सेल्फ-आइसोलेशन शुरू कर दिया था। मुझे लगता है कि सामान्य तौर पर भी कलाकार आइशोलेशन के लिए थोड़े से अभ्यस्त होते हैं, क्योंकि हमारे पास शॉट्स के बीच में समय होता है। सेट पर भी वहां बहुत अराजकता चल रही होती है हम जानबूझकर खुद को एकांत में यासहज अलग होने के लिए ट्रेन करते हैं।’
मानवी लॉकडाउन के चलते अब सभी काम करती है। इस बारे में बताते हुए वह कहती है, ‘मेरे पास बैठने और ब्रूडिंग का विकल्प नहीं है, मैं उठती हूं और काम करती हूं। वास्तव में अब मेरे वर्कआउट को लेकर मैं और अधिक अनुशासित हो रही हूं… पहले मैं कहती थी कि ‘मैं आज जिम नहीं जा सकती’ लेकिन अब कोई बहाना नहीं है, मैं रात के तीन बजे भी वर्कआउट कर सकती हूंl यहां तक कि जब खाना पकाने की बात आती है, तो आपके पास बहुत सारी चीजें उपलब्ध नहीं होती हैं, और आप इसे स्वयं बना रहे होते हैं तो भी चल जाता हैं। हमारी ऊर्जा को नया करने का समय आ गया है।’





