ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
देश

बड़ा हादसा! सर्जिकल स्ट्राइक के हीरो जनरल हुड्डा की कार को पंजाब पुलिस की जीप ने मारी टक्कर, क्या लिया गया एक्शन?

पंजाब के मोहाली जिले में चंडीगढ़-अंबाला नेशनल हाइवे पर जीरकपुर फ्लाईओवर पर रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल डी.एस. हुड्डा की कार को एक पंजाब के किसी वीआईपी काफिले को एस्कॉर्ट कर रही पंजाब पुलिस की जीप ने टक्कर मार दी. घटना के बाद पुलिस जीप मौके से भाग गई. जनरल हुड्डा ने घटना के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी आपबीती बताई और कार्रवाई की मांग की है.इस पर पंजाब पुलिस प्रशासन की ओर से जांच शुरू की गई.

ये घटना जीरकपुर फ्लाईओवर पर बीती शाम को हुई, जब जनरल हुड्डा अपनी पत्नी के साथ गाड़ी चलाकर कहीं जा रहे थे. जनरल हुड्डा ने लिखा कि एक वीआईपी काफिले को एस्कॉर्ट कर रही पंजाब पुलिस की एक जीप, तेज गति से आ रही थी. हैवी ट्रैफिक की वजह से हमारी कार थोड़ी धीमी थी, जिससे पुलिस जीप के चालक को देरी हुई.

गुस्साए पुलिस चालक ने बाईं ओर से ओवरटेक करके जानबूझकर हमारी कार को दाहिनी ओर से टक्कर मार दी. उन्होंने घटना को जानबूझकर की गई टक्कर बताया और मुख्यमंत्री तथा डीजीपी से कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि ये लापरवाही और अहंकार वर्दी और विभाग की साख को नुकसान पहुंचाता है.

पंजाब डीजीपी ने दिया सोशल मीडिया पर जवाब

जनरल हुड्डा के ट्वीट के बाद, पंजाब के डीजीपी ने भी तुरंत सोशल मीडिया एक्स पर जवाब दिया है और इस पर कार्रवाई की जा रही है. डीजीपी ने लिखा कि जनरल डी एस हुड्डा और उनकी पत्नी को असुविधा के लिए हमें खेद है. ऐसा व्यवहार ऐसे अस्वीकार्य है और पंजाब पुलिस के मूल्यों के खिलाफ है. इस मामले में स्पेशल डीजीपी ट्रैफिक ए एस राय से संबंधित वाहनों और उन पर तैनात पुलिसकर्मियों की पहचान करने को कहा गया है.

Related Articles

Back to top button