ब्रेकिंग
Delhi High-Tech Parking News: इलेक्ट्रिक वाहनों को पार्किंग फीस में 50 प्रतिशत की छूट, एनडीएमसी ने द... Delhi Crime News: पुलिसकर्मी बनकर 17 वर्षीय नाबालिग के साथ दरिंदगी, मुख्य आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ... Monsoon Update 2026: मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में मूसलाधार बरसात का दौर जारी, जानें मौसम वि... CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार...
छत्तीसगढ़

सरपंच पुत्र के साथ मारपीट, जातिसूचक अपशब्दों का भी आरोप, ग्रामीणों ने किया पेंड्रा थाने का घेराव

गौरेला पेंड्रा मरवाही: बचरवार गांव के ग्रामीणों ने देररात पेंड्रा थाने का घेराव कर दिया. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के रहने वाले व्यक्ति ने आदिवासी सरपंच के बेटे की बेवजह पिटाई की और गालीगलौज भी की.

ग्रामीणों और समाज के लोगों ने किया थाने का घेराव: पूरा मामला पेंड्रा थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बचरवार गांव का है. सरपंच पुत्र के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में ग्रामीण बीती रात थाने पहुंचे और आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव कर दिया.

सरपंच पुत्र का आरोप: सरपंच के बेटे बृजमोहन कंवर ने घटना की जानकारी देते हुए बताया- “शाम को लगभग 8 बजे मैं गांव में आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नारियल खरीद रहा था. इसी दौरान गांव के बद्रीप्रसाद राठौर ने फोन किया और गांव में मुरुम का काम कराने को लेकर धमकी दी. फोन करने के तुरंत बाद बद्रीप्रसाद किराने की दुकान के पास पहुंच गया. मुझे सिर में दो से तीन बार मुक्का मारा और जातिसूचक गाली–गलौज करने लगा.” पीड़ित ने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया.

शासन प्रशासन के होते हुए इस तरह मारपीट होती रहेगी तो हम कैसे सुरक्षित रहेंगे -बृजमोहन कंवर, पीड़ित सरपंच पुत्र

आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग: घटना की खबर गांव में फैलते ही गांव के ग्रामीण और आदिवासी समाज में जबरदस्त नाराजगी फैल गई. बड़ी संख्या में समाज के लोग एकजुट होकर पेंड्रा थाना पहुंचे और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे. ग्रामीणों और आदिवासी नेता ने ये भी कहा कि मामले में अगर कार्रवाई नहीं होती है तो बड़ा आंदोलन भी किया जाएगा.

एक तरफ हम बिरसामुंडा की 150वीं जयंती मना रहे हैं और दूसरी तरफ आदिवासी भाइयों से मारपीट, गुंडागर्दी होगी तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे -लाल चंद भरिया, आदिवासी नेता

एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज: तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने भीड़ को शांत करने की कोशिश की, लेकिन समाज के लोग आरोपी पर तुरंत एफआईआर दर्ज करने पर अड़े रहे. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने प्राथमिकता के आधार पर जांच की और देर रात ही बद्रीप्रसाद राठौर के खिलाफ SC/ST एक्ट सहित भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2),351(3),3(1),3(1)(E), धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चन्देल का कहना है कि पीड़ित की शिकायत और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया है. आगे जांच के बाद विधिवत कार्यवाही की जाएगी. आरोपी पर एफआईआर के बाद बचरवार गांव के लोगों का गुस्सा शांत हुआ और भीड़ धीरे-धीरे थाने से वापस लौटी.

Related Articles

Back to top button