ब्रेकिंग
Israel-Lebanon Ceasefire News: इजराइल-लेबनान सीजफायर पर सहमति, हिज्बुल्लाह को लितानी नदी से हटने के ... Gold and Silver Price Hike: सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल; जानें दिल्ली-मुंबई में क्या हैं आज के न... Purushottam Maas Guruvar: पुरुषोत्तम मास में गुरुवार का विशेष संयोग; भगवान विष्णु की कृपा पाने के अच... Dehydration Tips: गर्मी में कमजोरी और दस्त से बचने के लिए घर पर तैयार करें ORS, जानें सही तरीका Delhi Malviya Nagar Hotel Fire: मालवीय नगर होटल अग्निकांड में 21 की दर्दनाक मौत; मां की बहादुरी ने ब... Lalit Modi Interview: ललित मोदी ने 'भगोड़ा' होने के आरोपों को नकारा; कहा- "मुझे किसी को कुछ साबित कर... DK Shivakumar First Decisions: कर्नाटक के सीएम डी.के. शिवकुमार का बड़ा धमाका; बेंगलुरु की सड़कों के ल... Amarnath Yatra Helicopter Service Banned: अमरनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा पर रोक, केदारनाथ-बद्र... Delhi BnB Scheme Scrapped: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 'बेड एंड ब्रेकफास्... Delhi Malviya Nagar Hotel Fire: होटल अग्निकांड में 21 की मौत, मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार; नियमों की स...
मध्यप्रदेश

छतरपुर में थाना छोड़ कबड्डी के मैदान में उतरे थानेदार, तनाव कम करने खींची एक दूसरे की टांग

छतरपुर: देशभक्ति और जनसेवा करते हुए पुलिसकर्मी लगातार तनाव झेलते हैं. चाहे वह घर हो, ड्यूटी या बदमाशों पर कंट्रोल रखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने का हो. इसी तनाव को कम करने और पुलिस बल को फिर से एनर्जेटिक बनाने के लिए छतरपुर में पुलिस विभाग की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिलेभर के थाना प्रभारियों और पुलिस जवानों ने मैदान में उतरकर जमकर मुकाबला किया और एक-दूसरे की ‘टांग खिंचाई’ भी देखने को मिली.

तनाव कम करने के लिए आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता

पुलिसकर्मियों के मानसिक तनाव को कम करने के उद्देश्य से छतरपुर एसपी अगम जैन द्वारा अनुविभागीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई थी. इसका आयोजन शहीद जितेंद्र सिंह की स्मृति में ‘खेल उद्यान’ के तहत सिविल लाइन परिसर में किया गया. लीग मैचों के बाद 4 टीमें रिजर्व पुलिस लाइन, अनुभाग छतरपुर, अनुभाग खजुराहो, अनुभाग बिजावर ने सेमीफाइनल में जगह बनाई. फाइनल मुकाबला अनुभाग खजुराहो और अनुभाग छतरपुर के बीच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए अनुभाग खजुराहो टीम विजेता बनी.

सभी प्रतिभागियों को वितरित किए गए प्रशस्ति पत्र

छतरपुर एसपी अगम जैन और एएसपी आदित्य पटले ने विजेता व उपविजेता टीमों के साथ-साथ श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, रेफरी, कमेंटेटर और व्यवस्थापकों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया. अगम जैन ने कहा कि “मानव जीवन में खेलकूद का महत्वपूर्ण स्थान है. पुलिस बल में खेलकूद न सिर्फ अनुशासन बनाए रखने में मददगार है, बल्कि इससे मानसिक तनाव भी कम होता है.”

‘मानसिक स्वास्थ्य और टीम स्पिरिट के लिए जरूरी खेलकूद’

अगम जैन ने बताया कि “पुलिस लाइन परिसर में समय-समय पर खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं. इस तरह के आयोजन पुलिस जवानों का तनाव कम करने में बेहद मददगार होते हैं. इससे न केवल ऊर्जा बढ़ती है, बल्कि जवान खुलकर अपनी समस्याएं भी साझा कर पाते हैं. पुलिस जनता की सेवा में 24 घंटे तैनात रहती है, इसलिए खेलकूद उनके मानसिक स्वास्थ्य और टीम स्पिरिट के लिए जरूरी है.”

Related Articles

Back to top button