ब्रेकिंग
Indo MIM IPO: इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ का आईपीओ 23 जुलाई से खुलेगा, जानें प्राइस बैंड और पूरी डिटेल Dishani Chakraborty Boyfriend: मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी का ब्राइडल लुक वायरल, खूबसूरती देख दीव... Kids Constipation Remedies: बच्चों में कब्ज की समस्या दूर करेंगे ये 5 फल, पेट साफ होना होगा आसान Kidney Cancer Symptoms: सिर्फ दर्द ही नहीं, शरीर के ये 7 संकेत भी हो सकते हैं किडनी कैंसर का इशारा SpiceJet Acquisition: स्पाइसजेट को खरीदेगी गल्फ एयरलाइन? निवेश और अधिग्रहण को लेकर शुरुआती बातचीत शु... China Floods: चीन के 1 लाख बांध बने मुसीबत, बिना चेतावनी पानी छोड़ने से कई गांवों में भारी तबाही Nepal Coin Map Controversy: नेपाल ने 1 रुपये के सिक्के से हटाया विवादित नक्शा, अब होगी बौद्ध मठ की त... Zohran Mamdani on Netanyahu: क्या अमेरिका में गिरफ्तार होंगे नेतन्याहू? न्यूयॉर्क के मेयर के बयान पर... Campa Cola Market Share: रिलायंस 'कैंपा' ने कोल्ड ड्रिंक बाजार में मचाया तहलका, पेप्सी और कोका-कोला ... UPI Offline Payment: अब बिना इंटरनेट भी होगा यूपीआई पेमेंट, फ्लाइट और मेट्रो में भी कर सकेंगे लेनदेन
पंजाब

RSS नेता के बेटे की हत्या पर बोले भाजपा नेता, दी चेतावनी

फिरोजपुर: फिरोजपुर में बीती शाम मोची बाजार में वरिष्ठ आर.एस.एस. नेता बलदेव राज अरोड़ा के बेटे नवीन अरोड़ा की अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी है। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और दुकानदारों ने तत्काल अपनी दुकानें बंद कर दी।

इस घटना के बाद राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी को लेकर सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल ने एक तीखा ट्वीट करते हुए फिरोजपुर पुलिस और प्रशासन पर सवाल उठाए और कठोर कार्रवाई की मांग की।

ग्रेवाल ने ट्वीट में लिखा कि मोची बाजार में हुआ यह हमला कानून-व्यवस्था पर सीधा प्रहार है। उन्होंने नवीन अरोड़ा की हत्या को ‘कायराना और समाज को हिला देने वाली वारदात’ बताते हुए कहा कि फिरोजपुर में लगातार गोलीबारी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे जनता में डर और गुस्सा दोनों है।

उन्होंने पंजाब पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि जनता अब खोखले आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहती है। ग्रेवाल ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, कठोर सजा और शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।

बताया जा रहा है कि नवीन अरोड़ा आजादी के दौर में आरएसएस से जुड़े दिग्गज नेता दीनानाथ अरोड़ा के पोते थे। इस हत्या को समाजिक और वैचारिक तौर पर भी गंभीर हमला माना जा रहा है। घटना के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक हमलावरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

PunjabKesari

Related Articles

Back to top button