ब्रेकिंग
Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला... खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वा... Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा... Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्श...
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में हाईवे किनारे कैसे खुल गईं शराब दुकानें? हाई कोर्ट का सरकार से जवाब तलब

जबलपुर : मध्य प्रदेश में सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का खुलकर उल्लंघन हो रहा है. सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों से शराब दुकान कम से कम 500 मीटर अंदर होनी चाहिए लेकिन मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर मुख्य सड़कों पर ही दुकान खुली हुई हैं. इस मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई. हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है.

सुप्रीम कोर्ट ने 2017 में दी थी गाइडलाइन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज गति से वाहन चलते हैं और ऐसी स्थिति में यदि ड्राइवर ने शराब पी रखी हो तो दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. अक्सर ऐसा देखा गया है कि ज्यादातर एक्सीडेंट उन्हीं वाहनों के होते हैं जिसमें ड्राइवर ने शराब पी रखी थी. इसे रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने 2017 में एक गाइडलाइन बनाई थी कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर शराब बिक्री ना हो और शराब दुकान कम से कम राष्ट्रीय राजमार्ग से आधा किलोमीटर दूर होनी चाहिए ताकि ड्राइवर आसानी से शराब दुकान तक ना पहुंच सके.

हाईवे से 500 मीटर दूर होनी चाहिए शराब दुकान

इसके बाद यह सर्कुलर पूरे देश में भेजा गया. कुछ राज्यों ने इसका पालन किया लेकिन मध्य प्रदेश इसके पालन में बहुत पीछे है. मध्य प्रदेश में न केवल राष्ट्रीय राजमार्ग बल्कि बस स्टैंड पर भी शराब दुकानें हैं. भोपाल के सामाजिक कार्यकर्ता राशिद नूर खान ने सरकार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बारे में जानकारी दी और पत्र व्यवहार किया. इसमें कहा कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार राज्य सरकार भी स्टेट और नेशनल हाईवे से शराब दुकानों को हटाकर 500 मी भीतर करे.

हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब

इसके बाद भी सरकार ने अपनी नीति में परिवर्तन नहीं किया और ना ही दुकानों के स्थान परिवर्तित किए गए. एडवोकेट आर्यन उर्मलिया ने बताया “मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की पीठ ने राज्य सरकार से इस मामले में जवाब मांगा है. राज्य सरकार के आबकारी विभाग के प्रमुख सचिव और केंद्र सरकार के सड़क एवं परिवहन मंत्रालय से पूछा गया है कि आखिर राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन क्यों नहीं किया.”

कॉलोनियों में खुली शराब की दुकानें

याचिका में कहा गया है “मध्य प्रदेश में अभी भी कई दुकानें स्टेट हाईवे और नेशनल हाईवे पर हैं और इनकी वजह से ड्राइवर शराब पीकर गाड़ी चला रहे हैं और एक्सीडेंट का शिकार हो रहे हैं. मध्य प्रदेश की जनता शराबखोरी से परेशान है. एक तरफ नेशनल हाईवे पर दुकानें खुली हुई हैं, जिनकी वजह से एक्सीडेंट हो रहे हैं. दूसरी तरफ कॉलोनी और बस्तियों के भीतर दुकान खोल दी गई हैं.”

इनकी वजह से युवा नशे का शिकार हो रहे हैं लेकिन सरकार आंखें मूंदे बैठी है. जबलपुर की कई बस्ती और मोहल्ले में लोगों ने इन दुकानों का विरोध भी किया लेकिन ये दुकानें बंद नहीं हुईं.

Related Articles

Back to top button