ब्रेकिंग
Bihar EOU Raid: आय से अधिक संपत्ति मामले में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 5 ठिकानों पर छापेमारी, 50 लाख ... लुधियाना: सोना-चांदी के कारोबार में भारी मुनाफे का झांसा देकर महिला डॉक्टर से 75 लाख की ठगी, आरोपी क... हथियार लाइसेंस रद्द करने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तुरंत खतरा साबित न होना नहीं है पर... जालंधर में प्रशासन की लापरवाही से गई दिहाड़ीदार की जान: टूटी सड़क और गड्ढों के कारण ट्रक ने कुचला Ludhiana Crime News: जन्मदिन पार्टी में जाने से मना करने पर सिरफिरे युवक ने परिचित पर किया खंजर से ह... Jalandhar Police Appeal: जालंधर पुलिस कमिश्नर की सख्त अपील, स्कूलों और अस्पतालों के पास न बजाएं अनाव... लुधियाना: सेंट्रल और ब्रोस्टल जेल में नशा सप्लाई करने के आरोप में दो पेस्को (Pesco) कर्मचारी गिरफ्ता... जालंधर: दमोरिया पुल पर निर्माण कार्य के चलते रास्ता बंद, इकहरी पुली के पास लगा भारी जाम लुधियाना: डीआईजी ऑफिस के ठीक सामने दिनदहाड़े गुंडागर्दी, कार के शीशे तोड़े और हवाई फायरिंग कर भागे ह... Diljit Dosanjh Concert Threat: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली और अहमदाबाद कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,...
देश

UP सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता का निधन, एम्स में ली आखिरी सांस

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता का सोमवार सुबह निधन हो गया। योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट (89) ने आज सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर एम्स में इलाज के दौरान आखिरी सांस ली। जिस समय पिता के निध की खबर योगी आदित्यनाथ को दी गई उस समय वे कोरोना संकट पर बनी टीम-11 की मीटिंग कर रहे थे, लेकिन उन्होंने मीटिंग को रोका नहीं।

योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद 13 मार्च से अस्पताल में भर्ती थे। उनके किडनी और लीवर में समस्या थी। जिसकी वजह से उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। आनंद सिंह बिष्ट के निधन की खबर से उत्तराखंड सहित यूपी में शोक की लहर है। योगी अपने पिता के निधन पर जाएंगे या नहीं फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि योगी आदित्यनाथ के पिता अपने परिवार के साथ उत्तराखंड में यमकेश्वर के पंचूर गांव में रहते थे। उनका अंतिम संस्कार गांव में पैतृक घाट पर ही किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button