ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज
मध्यप्रदेश

फेसबुक पर दोस्ती कर लगाई 9 लाख की चपत, मुरैना से 2 आरोपी अरेस्ट, ओडिशा-यूपी से जुड़े तार

जबलपुर: हाईटेक जमाने में लोगों की अपनी एक वर्चुअल दुनिया होती है. इसमें लोग वास्तविक दोस्तों से ज्यादा आनलाइन दोस्तों के साथ समय बिताते हैं. देश-विदेश में बैठे लोग एक-दूसरे से आसानी से जुड़ जाते हैं और गहरे दोस्त भी बन जाते हैं. लेकिन कई बार इस दोस्ती में खामियाजा भी उठाना पड़ जाता है. इसलिए सोशल मीडिया पर फ्रेंडशिप सोच समझकर करें. जबलपुर के रविंद्र सिंह को सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करना महंगा पड़ गया है. उनको लाखों रुपए की चपत लग गई है.

फेसबुक से दोस्ती कर 9 लाख रुपए ठगे

आज से करीब 20 दिन पहले रविंद्र सिंह ने जबलपुर के साइबर सेल पहुंचकर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायती आवेदन में रविंद्र ने बताया कि “एक शख्स ने उनसे फेसबुक पर फ्रेंडशिप की. इसके बाद हम दोनों एक-दूसरे को मैसेंजर ऐप के से बात करने लगे, फिर हमारी फोन और व्हाट्सएप पर बात होने लगी. उसने पहले मेरा भरोसा जीता. इसके बाद उसने मदद के लिए पैसे मांगे और कुछ दिन बाद वापस कर दिए. हमारे बीच पैसों के लेनदेन का सिलसिला शुरू हुआ. उसने धीरे-धीरे करके 9 लाख रुपए ऐंठ लिए, जब उससे पैसे वापस मांगे तो उसने बात करनी बंद कर दी.”

2 साइबर ठग मुरैना से गिरफ्तार

साइबर सेल प्रभारी भावना तिवारी ने बताया कि “इस मामले में हमने फेसबुक के जरिए ही जांच पड़ताल शुरू की थी. इस दौरान हमें 2 लोगों पर शक हुआ, जो मुरैना के रहते थे. हमने इन दोनों लोगों को हिरासत में ले लिया है. इनमें से एक का नाम मनु परिहार और दूसरे का नाम विनोद उपाध्याय है. इन दोनों के अकाउंट को सीज कर 2 लाख रुपए बरामद कर लिए है. लेकिन अभी भी इस मामले में और रिकवरी बाकी है.”

ठगी के तार दूसरे राज्यों से जुड़े

स्टेट साइबर सेल ने विनोद और मनु के जरिए दूसरे कई अकाउंट भी सीज किए हैं. जिनमें पैसों को ट्रांसफर करने की जानकारी मिल रही है. भावना तिवारी का कहना है कि “इन दोनों ही अपराधियों से और दूसरे फ्रॉड की जानकारी भी ली जा रही है. क्योंकि यह लोग पेशेवर तरीके से डिजिटल फ्रॉड कर रहे थे. इसके अलावा ठगी की रकम झारखंड, ओडिशा और उत्तर प्रदेश के कई दूसरे अकाउंट में भी ट्रांसफर की गई है. जल्द उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा.”

Related Articles

Back to top button