ब्रेकिंग
खंडवा के 'बिस्मिल्लाह होटल' में स्वास्थ्य सुरक्षा से खिलवाड़, मटन कोल्हापुरी के पार्सल में मिला आधा ... रायसेन में अंधे कत्ल का पर्दाफाश: पत्नी से बातचीत के शक में दो भाइयों ने फरसे से काटकर की हत्या, दोन... जबलपुर में तालाखेड़ा तालाब के पास से 80 हजार की 4 भैंसें चोरी: पशुपालकों में हड़कंप, सिहोरा पुलिस को... उज्जैन में गूंजेगी बी प्राक की आवाज: श्रावण कला उत्सव में देंगे भजनों की प्रस्तुति, मंदिर व्यवस्थाओं... धार में दर्दनाक हादसा: उज्जैन महाकाल दर्शन कर लौट रहे वडोदरा के 6 युवकों की मौत, रॉन्ग साइड से आए ट्... हरिद्वार कांवड़ मेले में टूटा रिकॉर्ड: 3.19 करोड़ पार पहुंची शिव भक्तों की संख्या, डाक कांवड़ियों का... दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने रचा इतिहास, न्यूयॉर्क, पेरिस और हांगकांग को पछाड़ विश्व में बनाई अपनी धाक उत्तराखंड में SIR प्रक्रिया पर मचा घमासान: रुड़की में 15 हजार वोट काटने का आरोप, 20.27 लाख मतदाताओं ... वैभव सूर्यवंशी की पावर-हीटिंग के दीवाने हुए ब्रेट ली: उम्र पर सवाल उठाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास: भारत में 10 दिन में 380 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड की 14,500...
पंजाब

पंजाब के बच्चों-बुजुर्गों के लिए खास Advisory, सरकार ने जारी की जरूरी सावधानियां

पटियाला : माननीय स्वास्थ्य मंत्री पंजाब डॉ. बलबीर सिंह जी के दिशा-निर्देशों के अनुसार, वायु प्रदूषण की गंभीरता के मद्देनजर, सिविल सर्जन डॉ. संजय कामरा ने लोगों से चौकस रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील करते हुए कहा कि एक स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए पर्यावरण का साफ और स्वच्छ होना बहुत जरूरी है।

सिविल सर्जन डॉ. संजय कामरा ने बताया कि वायु प्रदूषण का छोटे बच्चों, गर्भवतियों, 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुज़ुर्गों, और शुगर, सांस, दमा, दिल की बीमारियों आदि से पीड़ित मरीजों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। वायु प्रदूषण से खांसी, सांस फूलना, नजला, जुकाम, आंखों में लाली, खुजली और घबराहट जैसी समस्याएं पैदा हो जाती हैं, इसलिए छोटे बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और लंबे समय से बीमारी से पीड़ित मरीजों को बाहरी गतिविधियों से बचना चाहिए। अगर कोई समस्या आती है तो तुरंत डॉक्टरी सलाह के अनुसार इलाज कराना चाहिए।

सिविल सर्जन ने बताया कि वायु प्रदूषण के दौरान खासकर सुबह-शाम बाहरी गतिविधियों से परहेज करना चाहिए, बाहर जाते समय मास्क का उपयोग करना चाहिए और पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनने चाहिए। संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए। वायु प्रदूषण को कम करने के लिए मशीनरी की जगह हाथ से काम करने को प्राथमिकता देनी चाहिए। जितना ज्यादा हो सके पैट्रोल-डीजल से चलने वाले दोपहिया और चार पहिया वाहनों का कम से कम उपयोग किया जाए। अधिक से अधिक साइकिलों का उपयोग किया जाए। पराली को आग नहीं लगानी चाहिए और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए।

Related Articles

Back to top button