ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
देश

मीडिया भी Covid-19 की चपेट में, मुंबई में 53 पत्रकार कोरोना पॉजिटिव

कोरोना वायरस लगातार पूरे देश में अपने पैर पसारता जा रहा है। देश में संक्रमित मरीजों का आकड़ा 17 हजार के पार पहुंच गया है और अब तक 543 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना का सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र और दिल्ली में देखने को मिल रहा है। कोरोना वायरस संक्रमितों के मामलों में महाराष्ट्र में आंकड़ा 4000 के पार हो गया जबकि दिल्ली में 2000 से अधिक लोग इस बीमारी के चपेट में आ गए हैं। इस बीच दुखद खबर है कि इस जालनेवा कोरोना ने अब पत्रकारों को भी अपनी जद में लेना शुरू कर दिया है।

मुंबई में 53 पत्रकार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं इनमें कुछ फील्ड रिपोर्टर भी हैं। सोमवार सुबह इन रिपोर्ट्स की रिपोर्ट आई। कुल 167 पत्रकारों का कोरोना टेस्ट 16 अप्रैल को किया गया था। परीक्षण शिविर का आयोजन शहर स्थित पत्रकार संस्था द्वारा किया गया था। बता दें कि महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही और इन छह राज्याें में संक्रमितों की कुल संख्या 12311 हो गई है जो देश में कोरोना से हुई मौतों के कुल आंकड़े का लगभग 71 प्रतिशत है।

Related Articles

Back to top button