ब्रेकिंग
Hyderabad-Jaipur Weekly Express: रेलवे का बड़ा तोहफा; अब साप्ताहिक चलेगी हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस, इन... Raja Raghuvanshi Murder Case: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम के नेपाल भाग... Ujjain Mahakal Elephant Controversy: महाकाल के हाथी 'श्यामू' को लेकर विवाद; वन विभाग की टीम को नहीं ... CM Mohan Yadav Sagar Visit: 14 जून को केसली पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव; देवरी और केसली के लिए हो सकती ... Anganwadi Nutrition Scam: आंगनवाड़ी के लड्डू प्रीमिक्स में निकला सांप का बच्चा; जानें बच्चों को कैसे... Morena News: चंबल का मान बढ़ा; पैरा आर्म रेसलर निरंजन गुर्जर ने नेशनल चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मे... Chhindwara MP Visit: सांसद बंटी विवेक साहू ने टेकापार और मानेगांव में लगाई चौपाल; समस्याओं का मौके प... Ratlam News: जावरा की डेयरी में दूध में मिलाया जा रहा था प्रोटीन पाउडर; खाद्य विभाग ने मारा छापा, भा... Diesel Theft in Shahdol: शहडोल में रेलवे की बड़ी लापरवाही; बुढार स्टेशन पर खड़े रेल इंजन से उड़ाया गया ... Jabalpur News: पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर मिली जान से मारने की धमकी; गोरखपुर थाने में...
देश

लॉकडाउन उल्लंघन में 1851 लोग और अफवाह फैलाने में 93 गिरफ्तार

रांची। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए पूरे देश में जारी लॉकडाउन के बीच पुलिस की सख्ती जारी है। 23 मार्च से जारी सख्ती के बीच लॉकडाउन उल्लंघन करने के मामले में अब तक राज्यभर में 1851 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। वहीं, अफवाह व सांप्रदायिक सौहार्द बिगाडऩे के मामले में 93 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। झारखंड पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में अब तक पूरे राज्य में 906 प्राथमिकियां दर्ज हो चुकी हैं, जिसमें 3819 आरोपित नामजद किए गए हैं।

इनमें से पुलिस ने 1851 को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है। लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में सबसे ज्यादा प्राथमिकियां रांची में हुई हैं। रांची में 164 प्राथमिकियां दर्ज हैं, जहां 123 आरोपित गिरफ्तार भी किए जा चुके हैं, जबकि जमशेदपुर में 88 प्राथमिकियां दर्ज हैं, जिसमें 764 आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अफवाह व सांप्रदायिक तनाव भड़काने के मामले में पूरे राज्य में 107 प्राथमिकियां दर्ज हैं, जिनमें 181 लोग नामजद हैं और कुल 93 आरोपित गिरफ्तार किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button