ब्रेकिंग
कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— 'डराने-धमकाने की राजनीत... Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण... Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; 'आप' विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माह... Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट,... Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— "पंजाब को ममता का बंगाल नहीं ... Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; 'X' पर ... Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख... SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों ... Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 ...
छत्तीसगढ़

बीजेपी विधायक के जाति प्रमाणपत्र को लेकर विवाद जारी, आदिवासी समाज कर रहा जांच की मांग

बलरामपुर: भाजपा विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. शकुंतला सिंह पोर्ते प्रतापपुर वाड्रफनगर विधानसभा से वर्तमान में विधायक हैं. विधायक के जाति प्रमाण पत्र को लेकर सर्व आदिवासी समाज के लोग विधायक के खिलाफ लामबंद हो रहे हैं. सर्व आदिवासी समाज विधायक के जाति प्रमाण पत्र की जांच की मांग भी कर रहा है.

विधायक के जाति प्रमाण पत्र बढ़ा विवाद

इस संबंध में जिले की जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति के द्वारा शकुंतला सिंह पोर्ते को नोटिस जारी करने उन्हें मूल दस्तावेज पेश करने के लिए कहा गया है. सर्व आदिवासी समाज के लोगों ने मंगलवार को बड़ी संख्या में वाड्रफनगर पुलिस चौकी पहुंचकर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के खिलाफ फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आरोपों को लेकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की.

हाईकोर्ट ने कलेक्टर को दिए छानबीन के निर्देश

दरअसल, विवाद की शुरुआत तब हुई जब आदिवासी समाज ने हाई कोर्ट में याचिका दायर करते हुए आरोप लगाया कि, प्रतापपुर वाड्रफनगर की वर्तमान विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते का जाति प्रमाण पत्र उनके पति के आधार पर बना है. सर्व आदिवासी समाज की दलील है कि नियमों के अनुसार जाति प्रमाण पत्र में पिता का नाम दर्ज किया जाता है. लिहाजा अब इस विषय में हाई कोर्ट ने कलेक्टर को छानबीन समिति गठित कर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं. 27 नवंबर को इस मामले की अंतिम सुनवाई होनी है. विधायक को जाति संबंधी सभी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने का नोटिस भी जारी कर दिया है. समिति की रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है.

विधायक का जाति प्रमाण पत्र है फर्जी: सर्व आदिवासी समाज

हाई कोर्ट में याचिका दायर कर विधायक के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले धनसिंह धुर्वे ने कई गंभीर आरोप जाति प्रमाणपत्र को लेकर लगाए हैं. शिकायतकर्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, हम पुलिस चौकी में ये शिकायत लेकर आए हैं कि, जो वर्तमान की विधायक शकुंतला पोर्ते हैं उनके खिलाफ हमें शिकायत मिली थी कि उनकी जाति प्रणाम पत्र असली न होकर नकली है. 27 नवंबर के बाद क्या फैसला होता है उसके बाद हम आगे का स्टेप लेंगे. अभी फिलहाल 27 का इंतजार कर रहे हैं.

माननीय न्यायालय का सम्मान करता हूं. पुलिस से हम चाहते हैं कि इसकी छानबीन की जाए छत्तीसगढ़ राज्य में आरक्षण की पात्रता नहीं है: धनसिंह धुर्वे, शिकायत कर्ता

27 नवंबर को आएगी रिपोर्ट

शिकायत और चल रही जांच के संबंध में पुलिस का कहना है कि इस मामले की छानबीन समिति 27 नवंबर को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, और रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी. लंबे वक्त से बीजेपी विधायक शुकंतला पोर्ते की जाति और जारी प्रमाण पत्र को लेकर विवाद चला आ रहा है.

कौन हैं विधायक शकुंतला पोर्ते

सरगुजा संभाग की प्रतापपुर विधानसभा सीट 2023 के विधानसभा चुनाव में शकुंतला पोर्ते ने जीत दर्ज की. शकुंतला पोर्ते ने कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमारी शिवभजन मराबी को हराया था.

Related Articles

Back to top button