ब्रेकिंग
Sheopur Land Dispute: श्योपुर में मंदिर की दान दी गई जमीन पर दबंगों का कब्जा; स्थानीय निवासियों ने प... Neymar News: ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार 5वीं बार बनने जा रहे हैं पिता; गर्लफ्रेंड ब्रुना ने वीडि... Govinda Hair Patch News: सुनीता आहूजा ने बताया GOAT का गलत मतलब; ट्रोलिंग के बाद अब गोविंदा को लेकर ... Iran-US Nuclear Deal: परमाणु समझौते से पहले ईरान को मिले 9 अरब डॉलर; अमेरिका की देखरेख में हुई पूरी ... PPF Account Rules: क्या आपके पास एक से अधिक पीपीएफ खाते हैं? हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें सही नियम WhatsApp New Feature: व्हाट्सएप में जल्द आएगा 'View Once' टेक्स्ट मैसेज फीचर; एक बार पढ़ते ही गायब हो... Vastu Tips for Home: घर के आंगन में भूलकर भी न रखें ये 4 चीजें; वास्तु दोष से बढ़ सकती हैं मुश्किलें Monsoon Skincare Tips: मॉनसून में ऑयली स्किन का रखें खास ख्याल; पिंपल्स और चिपचिपाहट से बचने के आसान... Supreme Court on Aadhaar: आधार का इस्तेमाल नागरिकता या पते के प्रमाण के रूप में नहीं; सुप्रीम कोर्ट ... Bhagalpur Crime News: पुलिस बनी लुटेरी; ट्रक चालक को हनी ट्रैप में फंसाकर वसूले 18 हजार, ट्रेनी दारो...
पंजाब

Chandigarh वालों की बढ़ेगी मुश्किल, 10,000 किसानों की Entry, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

चंडीगढ़: चंडीगढ़ पुलिस के लिए बुधवार का दिन चुनौती भरा रहने वाला है। एक तरफ संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) अपने आंदोलन की 5वीं वर्षगांठ मनाने के लिए सेक्टर-43 स्थित दशहरा ग्राउंड में पहुंचेगा और दूसरी तरफ पंजाब यूनिवर्सिटी बचाओ मोर्चा ने विश्वविद्यालय में पूर्ण बंद का ऐलान किया है। चंडीगढ़ पुलिस ने दोनों जगहों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध किए हैं। इन दोनों आयोजनों के चलते शहर में भीड़, ट्रैफिक जाम और सुरक्षा चुनौतियां बढ़ने की आशंका है।

चंडीगढ़ पुलिस के 3,000 कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। आईजी पुष्पेंद्र और एसएसपी कंवरदीप कौर सुरक्षा व्यवस्थाओं की कमान खुद संभालेंगे। पुलिस ने किसान संगठनों को सेक्टर-43 के दशहरा ग्राउंड में शांतिपूर्ण रैली करने की अनुमति दी है। पुलिस के अनुसार देशभर के 30 से अधिक किसान संगठनों से जुड़े करीब 10,000 प्रदर्शनकारी पंजाब, हरियाणा और आसपास के राज्यों से चंडीगढ़ पहुंच सकते हैं। चंडीगढ़ पुलिस ने बॉर्डर पर भी सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं। दुशहरा ग्राउंड के चारों तरफ बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं।

करीब 1500 जवान इसी जगह पर ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। दुशहरा ग्राउंड में 3 डीएसपी और 6 इंस्पेक्टरों को भी जिम्मेदारी दी गई है। किसानों को दुशहरा ग्राउंड से आगे जाने की इजाज़त नहीं है। किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि रैली का उद्देश्य SKM आंदोलन की 5वीं वर्षगांठ मनाना, MSP को कानूनी गारंटी देना, दर्ज मामलों को वापस लेना और आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों के परिवारों को मुआवज़ा जैसी लंबित मांगों को दोहराना है।

Related Articles

Back to top button