ब्रेकिंग
जेपीएससी भर्ती रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक: छात्रों ने सरकार पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, सभी 24 जिलो... 'वंदे मातरम्' के 6 छंद और 190 सेकंड की समयसीमा: अधूरा गाना अब गैर-कानूनी, गृह मंत्रालय ने तय किए कड़... यूपी गैंगस्टर एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, दो वकीलों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई रद्द दिवाली-छठ पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: UP-बिहार के लिए शुरू होंगी DTC की लग्जरी बसें वेब सीरीज देखकर बनाई 'चोरी की क्लास': 18 साल होते ही बच्चों को निकालता था हिस्ट्रीशीटर, जबलपुर RPF क... 21 अगस्त वेदर अपडेट: दिल्ली में झमाझम बारिश के आसार, एमपी-राजस्थान और यूपी के कई जिलों में येलो अलर्... जयपुर के बगरू में स्कूल निरीक्षण के दौरान भारी बवाल: CJP कार्यकर्ताओं पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़ 'लेडी सिंघम' CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR: एयरहोस्टेस से DSP बनीं अफसर पर घूसखोरी और आपराधिक साजिश का म... 'चीनी संसद जैसी बन जाएगी लोकसभा': नए संसद भवन के डिजाइन पर बोले शशि थरूर, दूरी और ध्रुवीकरण का कराया... 1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से...
झारखण्ड

पूनम कुमारी ने राष्ट्रीय स्कूली एथलेटिक्स में झारखंड को दिलाया कांस्य पदक

RANCHI :  69वीं राष्ट्रीय स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झारखंड की उभरती एथलीट पूनम कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड को पहला पदक दिलाया है।

हरियाणा के भिवानी स्थित भीम स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता के 400 मीटर दौड़ में पूनम कुमारी ने 55.66 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक प्राप्त किया।

यह प्रतियोगिता 26 से 30 नवंबर 2025 तक आयोजित की जा रही है, जिसमें झारखंड की अंडर–19 बालक एवं बालिका टीम स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के अधीन झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची की अगुवाई में हिस्सा ले रही है । झारखंड स्कूली एथलेटिक्स टीम कोच ,मैनेजर ज्ञान प्रकाश, हिमाद्री मुर्मू एवं सिद्धू किस्कू के नेतृत्व में प्रतियोगिता में भाग लिया है।
पूनम कुमारी की इस उपलब्धि पर
माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव श्री उमाशंकर सिंह,परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी श्री सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए. सोरेंग तथा जेएसएसपीएस के एथलेटिक्स कोच प्रेम एवं नरेश कुजूर के साथ राज्य खेल कोषांग के सदस्यों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कीया है।

Related Articles

Back to top button