ब्रेकिंग
NEET Student Suicide: मऊगंज की छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखी भविष्य की चि... MPPL 2026: रजत पाटीदार की ग्वालियर चीताज को मिली करारी हार; उज्जैन फाल्कंस ने 92 रनों से जीता मुकाबल... Israel-Lebanon Ceasefire News: इजराइल-लेबनान सीजफायर पर सहमति, हिज्बुल्लाह को लितानी नदी से हटने के ... Gold and Silver Price Hike: सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल; जानें दिल्ली-मुंबई में क्या हैं आज के न... Purushottam Maas Guruvar: पुरुषोत्तम मास में गुरुवार का विशेष संयोग; भगवान विष्णु की कृपा पाने के अच... Dehydration Tips: गर्मी में कमजोरी और दस्त से बचने के लिए घर पर तैयार करें ORS, जानें सही तरीका Delhi Malviya Nagar Hotel Fire: मालवीय नगर होटल अग्निकांड में 21 की दर्दनाक मौत; मां की बहादुरी ने ब... Lalit Modi Interview: ललित मोदी ने 'भगोड़ा' होने के आरोपों को नकारा; कहा- "मुझे किसी को कुछ साबित कर... DK Shivakumar First Decisions: कर्नाटक के सीएम डी.के. शिवकुमार का बड़ा धमाका; बेंगलुरु की सड़कों के ल... Amarnath Yatra Helicopter Service Banned: अमरनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा पर रोक, केदारनाथ-बद्र...
पंजाब

Jalandhar के इस Main Chowk में जबरदस्त हंगामा, जाने क्या है पूरा मामला

जालंधर : शहर में आज पुलिस नाके पर जबरदस्त हंगामा देखने को मिला है। जानकारी के मुताबिक, फुटबॉल चौक पर पुलिस नाके के दौरान युवक का चालान काटने पर हंगामा हो गया। इस दौरान पीड़ित युवक ने बताया कि उन्होंने मोटरसाइकिल सवार को बचाने के लिए उन्होंने अपने गाड़ी को धीरे किया था। पुलिस ने उक्त मोटरसाइकिल सवार को पकड़ने की बजाय उसका चालान काट दिया। यही नहीं पुलिस ने धक्का भी मारा। उसके पास गाड़ी के स भी दस्तावेज मौजूद हैं।

वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि, चालक रांग साइड से आ रहा था और उसने मौके पर रेड लाइट भी जम्प कर दी। इसी के चलते उसे रोकर रेड लाइट जम्प करने का ऑनलाइन चालान काटने की बात कही। वाहन चालक ने उन्हें मीडिया की धमकी दी और गल्त व्यवहार किया। पुलिस ने कहा कि गाड़ी चालक के आगे कोई मोटरसइकिल आती नजर नहीं आई। पुलिस ने कहाकि, चौक में लगे सीसीटीवी कैमरों में युवक लाइट जम्प करता हुआ दिखाई दे रही है।

पीड़ित युवक ने बताया कि बाकी कई अन्य रांग साइड से आने-जाने वाली गाड़ियों के चालान नहीं काटे जा रहे थे। उसकी गाड़ी के आगे मोटरसाइकिल आने पर वह उसे बचाने लगे और इसी चक्कर में उन्होंने गाड़ी को रांग साइड कर लिया। इस दौरान युवक का परिवार भी गाड़ी में मौजूद था।

Related Articles

Back to top button