ब्रेकिंग
Tamil Nadu Government Jobs: टीवीनके सरकार का बड़ा फैसला, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ऊपरी आयु सीमा मे... Rajasthan Education News: मदन दिलावर के फरमान से सरकारी टीचर्स की बढ़ी मुश्किलें, बिना बजट दीपावली प... UP PCS Transfer News: पीलीभीत में वोटर लिस्ट गड़बड़ी मामले के बाद दो SDM समेत 11 पीसीएस अधिकारियों क... Mumbai Model Honey Trap Case: मशहूर मॉडल पर कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाकर 1.39 करोड़ रुपये वसूलने... Lucknow Murder Case: RSS कार्यकर्ता समेत परिवार के 3 सदस्यों की हत्या पर गरमाई सियासत, DGP और ACS हो... Lucknow Terror Plot Busted: यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर रची जा रही टारगेट किलिंग की ... Chamoli Helicopter Crash: बदरीनाथ से लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लो... Hisar Murder News: HAU लेबर कॉलोनी में 20 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या, सिर पर ईंट-रॉड से वार कर उ... Haryana Crime News: कुरुक्षेत्र फायरिंग कांड में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, मुख्य आरोपी रिमांड पर औ... Ballabgarh News: बल्लभगढ़ की गली में दो सांडों की खौफनाक लड़ाई का वीडियो वायरल, जान बचाने के लिए घरो...
बिहार

बिहार पुलिस का ‘तमंचे पर डिस्को’! कांस्टेबल ने डांसर को थमाई पिस्टल, बेतिया का Video हुआ वायरल, पुलिस प्रशासन में हड़कंप

बिहार के बेतिया में एक कांस्टेबल की हरकत की वजह से खाकी शर्मसार हो गई. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर बैरागी गांव में ग्रामीण पवन सहनी के बेटे का छठियार था. गेस्ट के लिए पवन ने भोज और डांस कार्यक्रम का आयोजन किया था. इसी बीच, समारोह में मौजूद कांस्टेबल अमित चौधरी ने सरकारी पिस्टल डांसर को थमा दी. वहीं, डांसर मंच पर उस हथियार को भीड़ की ओर लहराती दिखी. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस विभाग की किरकिरी हो रही है. कांस्टेबल गोपालगंज के कुचाई कोर्ट थाने में तैनात है. उसका नाम अमित चौधरी है.

वीडियो में दिखता है कि कांस्टेबल अमित चौधरी ने नर्तकी को पिस्टल देने के बाद खुद भी हर्ष फायरिंग की.अचानक हुई फायरिंग से ग्रामीणों में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई. इसी दौरान मौके पर मौजूद उसके भाई मिसिर चौधरी और अग्निशमन विभाग में कार्यरत सिपाही अनमोल तिवारी पर भी आरोप लगे हैं. बताया गया कि अनमोल तिवारी उस समय अपनी मां के मायके आया हुआ था और समारोह में कई अन्य पुलिसकर्मी दोस्त भी मौजूद थे.

विरोध पर अभद्र व्यवहार किया

ग्रामीणों का कहना है कि जब कुछ लोगों ने इस हरकत का विरोध किया, तो पुलिस जवानों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया. इससे कार्यक्रम में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पूरा मामला गंभीर रूप से तूल पकड़ गया और कांस्टेबल पर कड़ी कार्रवाई की मांग होने लगी.

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बेतिया मुफस्सिल थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी. अमित चौधरी, उसके भाई मिसिर चौधरी और अनमोल तिवारी समेत अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज कर ली गई है. तीनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है .

क्या बोले डीएसपी?

डीएसपी विवेक दीप ने कहा, सरकारी हथियार किसी भी परिस्थिति में व्यक्तिगत मनोरंजन या सार्वजनिक कार्यक्रमों में इस्तेमाल नहीं किए जा सकते. यह गंभीर अनुशासनहीनता है. वीडियो की जांच कराई जा रही है और दोषियों पर आर्म्स एक्ट सहित कड़ी धाराओं में कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट-कैलाश यादव, बेतिया

नोट- वायरल वीडियो में गाना अश्लील होने की वजह से खबर में उसे शामिल नहीं किया गया है.

Related Articles

Back to top button