ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
उत्तरप्रदेश

‘खुली किताब की तरह हो रहा SIR…’ ओपी राजभर ने विपक्ष पर साधा निशाना, किया बड़ा दावा- $2027$ में बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया है कि 2027 में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि 2017 में एनडीए ने 325 सीटें मिली थी, तब SIR नहीं हुआ था. अब लोग SIR से डरे हुए हैं. ओपी राजभर ने शुक्रवार को सुल्तानपुर में मीडिया से बात करते हुए यह बयान दिया है.

उन्होंने आगे कहा कि 2022 में हम एनडीए से अलग हो गए थे. इसी वजह से बीजेपी पूर्वांचल में 65 सीटें हार गई थी. यही एक बड़ा कारण था. इस बार ऐसा कुछ नहीं. 2027 में एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है. वहीं विपक्षी दलों के SIR को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर ओपी राजभर ने कहा कि इन सभी ने झूठ बोलने का ठेका लिया हुआ है. दरअसल SIR एक खुली किताब की तरह हो रहा है. विपक्ष सरकार और चुनाव आयोग को बदनाम कर रहा है.

बेवजह सरकार और चुनाव आयोग को बदनाम कर रहा विपक्ष

सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि जब विपक्षी दल जीतते हैं तो चुनाव आयोग सही होता है. अगर हार जाते हैं तो गलत हो जाता है. असल में बिहार का रिजल्ट आने के बाद से विपक्षी दल के लोग अंदर से काफी टूट चुके हैं. इन्हें चुनाव जीतने के मेहनत करने की जरूरत है. बेवजह सरकार को बदनाम करके और चुनाव आयोग पर निशाना साधने से कुछ नहीं होगा. अगर विपक्षी दलों को चुनाव जीतना है तो मेहनत करनी होगी.

IAS संतोष वर्मा के बयान पर क्या बोले राजभर

मध्य प्रदेश के IAS संतोष वर्मा के बयान पर ओपी राजभर ने अपनी राय रखी है. उन्होंने कहा कि ऐसे बयान की हम निंदा करते हैं. पढ़े लिखे लोगों को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए. कुछ लोग चर्चा में रहने के लिए ऐसा बयान देते हैं. इतने बड़े पद पर बैठे ऑफिसरों को इस तरह के बयानों से बचना चाहिए.

कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

इस दौरान ओपी राजभर ने कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा कि गांव-गांव जाकर लोगों के SIR का फॉर्म भरवाएं और BLO के पास जमा करवाएं. उन्होंने विपक्ष द्वारा BLO की मौत को मुद्दा बनाए जाने पर कहा कि यह सब बेकार है. विपक्ष तो हर चीज को मुद्दा बा रहा है. अयोध्या में बनाए गए राम मंदिर को इन लोगों ने मुद्दा बनाया था. उन्होंने पंचायत चुनाव को लेकर कहा कि इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है.

Related Articles

Back to top button