ब्रेकिंग
इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड... पाकिस्तान में नेताओं के झूठे हलफनामे पर कसेगा शिकंजा: चुनाव आयोग बदलने जा रहा है 2017 के कड़े नियम केंद्र सरकार की 'गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम' में बड़े बदलाव की तैयारी, ज्वैलर्स को मिल सकता है 1% अतिरि... पीएम मोदी का पोस्ट डिलीट होने पर भड़की सरकार, मेटा चीफ जोएल कपलान ने अश्विनी वैष्णव से मिलकर मांगी म... सावन कांवड़ यात्रा: गलती से कांवड़ जमीन पर गिर जाए या टूट जाए तो डरें नहीं, करें ये अचूक उपाय बालों के झड़ने के पीछे कहीं प्रोटीन की कमी तो नहीं? जानें शरीर में दिखने वाले 5 संकेत और घरेलू उपाय
पंजाब

बुड्ढे नाले को लेकर बड़ा खुलासा, 650 करोड़ खर्च करने के बाद भी…

लुधियाना : 650 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी बुड्ढे नाले में कई जगह सीधे तौर पर सीवरेज का पानी गिर रहा है। यह खुलासा शुक्रवार को डी,सी, व नगर निगम कमिश्नर द्वारा बुलाई गई मीटिंग के दौरान हुआ है, जहां संत सीचेवाल भी मौजूद थे। इस संबंध में जारी प्रैस नोट में अफसरों के हवाले से जिक्र किया गया है कि बुड्ढे नाले में कई जगह सीधे तौर पर सीवरेज का पानी गिरने के प्वाइंट दिसम्बर तक बंद हो जाएंगे।

हालांकि इससे पहले नगर निगम के अफसर कई बार बुड्ढे नाले में सीधे तौर पर सीवरेज का पानी न गिरने का दावा कर चुके हैं लेकिन हाल ही में गौशाला श्मशानघाट के नजदीक स्थित प्वाइंट पर 2 डिस्पोजल लगाने के बावजूद बुड्ढे नाले में सीधे तौर पर सीवरेज के साथ कैमिकल युक्त पानी गिरना बंद नही हुआ। इसी तरह हैबोवाल व ताजपुर रोड स्थित डेयरियों का गोबर भी लगातार सीधे तौर पर बुड्ढे नाले में गिर रहा है। इसके लिए डेयरी मालिकों को बुड्ढे नाले में गोबर गिराना बंद न करने की सूरत में सख्ती बढ़ाने की वार्निंग दी गई है।

सीवरेज बोर्ड के अफसरों पर गिरेगी गाज

मीटिंग में शामिल सीवरेज बोर्ड के अफसरों की क्लास लगाई गई और एस.टी.पी. या ई.टी.पी. प्लांट ठीक ढंग से न चलाने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। इससे पहले सीवरेज बोर्ड के अफसरों के दावे के विपरीत गौशाला श्मशान घाट के नजदीक स्थित प्वाइंट पर डिस्पोजल की मोटरें 2 बार बंद होने की वीडियो बनाकर संत सीचेवाल द्वारा 2 बार सी एम व गवर्नर को भेजी गई है।

Related Articles

Back to top button