ब्रेकिंग
भारतीय सेना के प्रमोशन और कैडर स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव की तैयारी, ब्रिगेडियर रैंक को समाप्त करने और... अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी ने हकीम जेफ्रीज को चुना स्पीकर पद का उम्मीदवार, जीत दर्ज करने पर रचेंगे इ... बॉलीवुड सितारों पर मंडराते खतरे के बीच सतर्क हुई मुंबई पुलिस, आयुष्मान खुराना और टाइगर श्रॉफ समेत कई... वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला शुरू, टॉस जीतकर कप्ता... हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के नियम, जानिए किस समय भगवान को विश्राम कराने की है परंपरा और कौन सा पहर होत... नवंबर में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, 18 दिनों में सोना 10 हजार से ज्यादा टूटा तो चांदी... अमेरिका दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- चुनाव आयोग के अंदर से मिल रही है जानकार... विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ...
देश

Jharkhand: कोरोना काल में मंझदार में दुमका की जनता, खेवनहार बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

दुमका। आपदा की इस घड़ी में दो वक्त की रोटी सबको मिले, इसके लिए सूबे की सरकार ने कई इंतजाम किए हैं। कार्डधारी हों या बिना राशन कार्डधारी। सरकार सबको खाद्यान्न दे रही है।  इसके साथ ही सरकार ने संकल्प लिया है कि उन गरीबों को आर्थिक मदद दी जाएगी जिन्हें जीविकोपार्जन में दिक्कतें हो रही हैं। इसके लिए विधायक की अनुशंसा अहम होगी। अब दुमका में बड़ा प्रश्न ये है कि यहां अनुशंसा कौन करेगा। दुमका विधानसभा क्षेत्र से सूबे के मुखिया हेमंत सोरेन विजयी हुए थे। बाद में दुमका सीट को सूबे के मुख्यमंत्री ने छोड़ दिया था।

दरअसल ऐसे बेहद गरीब लोग जो राज्य के अंदर हैं, उनको एक हजार और सूबे से बाहर फंसे लोगों को लॉकडाउन के दौरान एक दफा दो हजार रुपये देने की व्यवस्था की गई है। यह रकम उनके खाते में भेजी जाएगी। विधायक मद से यह राशि दी जाएगी। अब दुमका के मामले में बड़ा सवाल उठ गया है। इस संकल्प में विधायकों की अनुशंसा को अनिवार्य किया गया है। 81 विधानसभा वाले झारखंड की हाईप्रोफाइल सीट दुमका आज रिक्त है। इस सीट को सीएम ने छोड़ दिया है। कोई नहीं जानता था कि कोरोना के कारण यहां का उपचुनाव टल जाएगा। मई तक इस सीट पर चुनाव हो जाना था। अब सवाल है कि यहां के लाचार व मजबूरों का रहनुमा कौन होगा। कौन यहां के गरीबों की अनुशंसा करेगा। फिलहाल तक सरकार का इस पर सीधा निर्णय भी नहीं आया है।

यह है सरकार का संकल्प

सरकार ने अपने संकल्प में 81 चुने हुए एवं एक मनोनीत विधायक की अनुशंसा पर उनके विधानसभा क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के खाते में निर्धारित राशि देने का निर्णय लिया है। शर्त है कि इन लाभुकों की सूची पर विधायक की अनुशंसा होगी। उसके बाद ही डीडीसी संबंधित लाभुक के खाते में डीबीटी के माध्यम से राशि भेजेंगे। जाहिर दुमका के प्रवासी मजदूरों और सरकारी की योजना के बीच तकनीकी बाधा खड़ी हो गई है। इस मामले में सरकार को अपने संकल्प में संशोधन करना होगा तभी दुमका की जनता को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चाहे तो यह संभव नहीं है।
मुख्यमंत्री दुमका विधानसभा के लिए वैकल्पिक इंतजाम करेंगे। यहां रह रहे या बाहर फंसे जरूरतमंद चिंतित न हों कि उनकी मदद कैसे होगी।
-विजय कुमार सिंह, केंद्रीय महासचिव झामुमो। 
संबंधित विधानसभा के विधायक की अनुशंसा पर डीबीटी के माध्यम से सूचीबद्ध लोगों के खाते में राशि भेजी जाएगी। दुमका विधायक फंड के विकल्प के लिए सरकार से मार्गदर्शन मांगा गया है। वहां से निर्देश मिलते ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
-राजेश्वरी बी, उपायुक्त, दुमका 

Related Articles

Back to top button