ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
खेल

द्विपक्षीय ODI सीरीज में दो बार 3-3 शतक लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं विराट कोहली

नई दिल्ली। Virat Kohli only player to score 3 100s in a bilateral ODI series 2 times:  विराट कोहली मौजूदा दौरे के सबसे बेहरतीन बल्लेबाज हैं और क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में उनका धाक है। ये बात दुनिया के कई दिग्गज क्रिकेटर भी मानते हैं और कह भी चुके हैं। विराट ने ये मुकाम क्रिकेट के प्रति अपने जज्बे व शानदार प्रदर्शन के दम पर हासिल किया है। क्रिकेट के सभी प्रारूपों में विराट के नाम पर कई शानदार रिकॉर्ड्स दर्ज हैं और उनका सफर फिलहाल जाही है। वनडे क्रिकेट में कई शानदार रिकॉर्ड  अपने नाम पर कर चुके विराट के नाम एक बेहतरीन रिकॉर्ड है और ऐसा करने वाले वो दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं।

विराट कोहली दुनिया के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने दो बार द्विपक्षीय वनडे सीरीज में तीन शतक लगाने का कमाल किया है। दुनिया के किसी अन्य बल्लेबाज ने दो बार दो देशों के बीच खेले गए वनडे सीरीज में तीन शतक लगाने का कमाल ना तो विराट से पहले किया और ना ही उनके बाद अब तक किया है। विराट कोहली ने ये असाधारण उपलब्धि साल 2018 में हासिल की थी।

साल 2018 में टीम इंडिया साउथ अफ्रीका दौरे पर गई थी जहां उसे प्रोटियाज के खिलाफ छह मैचों की वनडे सीरीज खेली थी। विराट ने छह मैचों की वनडे सीरीज के पहले, तीसरे व छठे मैच में 112, 160* और 129* रन की शतकीय पारी खेली थी। इस सीरीज में विराट कोहली शानदार फॉर्म में थे और छह वनडे मैचों में 112, 46*, 160*, 75, 36, 129* रन की पारी खेली थी।

इसी साल यानी 2018 में ही कैरेबियाई टीम भारत दौरे पर आई थी और भारत व वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी। विराट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले तीन वनडे मैचों में ही लगातार तीन शतक ठोक डाले थे। उन्होंने पहले तीन मैचों में 140, 157* और 107 रन की पारी खेली थी। इसके बाद अन्य दो वनडे मैचों में उन्होंने 16  और 33* रन बनाए थे।

अपनी इस कमाल की बल्लेबाजी के दम पर विराट कोहली दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए थे जिन्होंने दो देशों के बीच खेले गए वनडे सीरीज में दो बार तीन-तीन शतक लगाने का कमाल किया और ये शानदार उपलब्धि अपने नाम कर ली।

Related Articles

Back to top button