ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
दिल्ली/NCR

दिल्ली-पटना सफर में क्रांति! 16 कोच वाली स्लीपर वंदे भारत इसी महीने से दौड़ेगी, 160 kmph की रफ्तार से यात्रा होगी और तेज

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में सफर करने की चाह रखने वाले यात्रियों का सपना इस महीने पूरा होने जा रहा है. देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और पटना के बीच दौड़ेगी. उम्मीद जताई जा रहा है कि दिसंबर के आखिर तक यह ट्रेन यात्रियों की सेवा में शुरू हो जाएगी. बीते कई सालों से यात्री इसके इंतजार में थे. अब वंदे भारत ट्रेन सिर्फ रफ्तार में ही नहीं बल्कि आराम के मामले में भी बेहतर अनुभव देगी.

बेंगलुरु स्थित भारत अर्थमूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) फैक्ट्री में वंदे भारत एक्सप्रेस स्लीपर ट्रेन के दो अत्याधुनिक रैकों की फिनिशिंग का काम तेजी से किया जा रहा है. प्रत्येक रैक में 16 कोच होंगे. इनमें से एक रैक की फिनिशिंग पूरी कर ली गई है, जिसे 12 दिसंबर को उत्तर रेलवे के लिए बेंगलुरु से रवाना किया जाएगा. इसके बाद इस रैक का दिल्ली और पटना के बीच ट्रायल रन कराया जाएगा.

स्लीपर ट्रेन में होंगे 827 बर्थ

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे, जिनमें एसी थर्ड टियर के 11 कोच, एसी सेकंड टियर के 4 कोच और एसी फर्स्ट क्लास का 1 कोच शामिल होगा. ट्रेन में सभी श्रेणियों के कुल 827 बर्थ होंगे. रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक, इस महीने के आखिर तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के परिचालन शुरू करने की तैयारी है. वर्तमान में चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की तरह ही यह स्लीपर ट्रेन भी सप्ताह में छह दिन चलेगी.

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी ट्रेन

यह ट्रेन पटना से नई दिल्ली शाम को रवाना होगी और अगले दिन सुबह दिल्ली पहुंचेगी. वापसी में भी इसका संचालन इसी समय-सारिणी के अनुरूप दिल्ली से किया जाएगा. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन में कई आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं. इनमें ऑटोमेटिक डोर, बायो-टॉयलेट, सीसीटीवी कैमरे, रीडिंग लाइट्स और आरामदायक इंटीरियर शामिल हैं. ट्रेन की अधिकतम स्पीड़ 160 किलोमीटर प्रति घंटे तक होगी.

इसी के हिसाब से ट्रेन को डिजाइन किया गया है. सुरक्षा के लिहाज से इसमें कवच सिस्टम और क्रैश-प्रूफ तकनीक जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं, ताकि हादसे की कोई संभावना ना हो.

Related Articles

Back to top button