ब्रेकिंग
मुंबई: IIT बॉम्बे के छात्र ने हॉस्टल से छलांग लगाकर किया सुसाइड, जोधपुर में शोक की लहर; पुलिस जांच श... दिल्ली में इंसानियत शर्मसार: तड़पते शख्स की मदद के बजाय मोबाइल लूट ले गए दो लड़के, CCTV में कैद हुई ... Manipur New CM: कौन हैं युमनाम खेमचंद? जो आज बनेंगे मणिपुर के नए मुख्यमंत्री, पहली बार कुकी महिला को... ममता बनर्जी vs चुनाव आयोग: बंगाल SIR केस पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, खुद दलीलें पेश कर सकती हैं ... शहजाद पूनावाला की मां का एक्सीडेंट: कार की टक्कर से गंभीर चोटें, सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कौन था सुपारी किलर बनारसी यादव? गाजीपुर से सोनभद्र तक दहशत, काशी में यूपी एसटीएफ ने किया एनकाउंटर 'वी लव कोरियन गेम्स...' गाजियाबाद सुसाइड मिस्ट्री में डायरी ने खोला मौत का खौफनाक राज UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर...
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल: चंबा में बड़ा हादसा! छत पर डांस के दौरान हादसा, 25 लोग मलबे में दबे, बचाव कार्य जारी

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक शादी समारोह के बीच अचानक हुए हादसे ने खुशी का माहौल दहशत में बदल दिया. चुराह विधानसभा क्षेत्र के शहवा गांव में आयोजित शादी में करीब 100 लोग घर की कच्ची छत पर नाच-गाने में मशगूल थे. इसी दौरान अचानक छत टूटकर नीचे जा गिरी और उस पर मौजूद सभी लोग सीधे मलबे में समा गए.

छत गिरते ही वहां अफरा-तफरी मच गई. करीब 100 लोग नीचे गिरे, जिनमें से 25 लोग घायल हो गए. गनीमत रही कि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, वरना हादसा बड़ा रूप ले सकता था. बताया जा रहा है कि भारी संख्या में लोगों के एक साथ छत पर चढ़ने से ज्यादा दबाव पड़ा, जिसके कारण छत नीचे गिर गई. हादसा के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने रेस्क्यू शुरू करते हुए मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया. घायलों को सिविल अस्पताल तीसा में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

घायलों में 20 महिलाएं शामिल

बताया जा रहा है कि घायलों में करीब 20 महिलाएं शामिल हैं. पुलिस के मुताबिक 3 से लोगों को थोड़ी ज्यादा चोटें आई हैं, जबकि बाकी लोग हल्की-फुल्की चोटों से घायल हुए हैं. पुलिस टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. इस हादसे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें छत अचानक धंसती हुई दिखती है और लोग एक झटके में नीचे गिर जाते हैं.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक हंसराज भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने घायलों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. साथ ही उन्होंने अधिकारियों को जांच के निर्देश भी दिए. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर छत गिरने की वजह क्या थीक्या छत ज्यादा पुरानी और कमजोर थी, या उस पर ज्यादा वजह पड़ने की वजह से गिरी.

Related Articles

Back to top button