ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
देश

रैपिड टेस्ट किट खराब निकलने पर भड़के अखिलेश, कहा- ये जनता के साथ धोखा, जवाब दे सरकार

लखनऊः समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रैपिड टेस्ट किट को लेकर सरकार पर जोरदार हमला बोला है। अखिलेश ने कहा कि रैपिड टेस्ट किट की गुणवत्ता को लेकर बरती गई लापरवाही वास्तव में जनता के साथ धोखा है और सरकार को इस बारे में अपना पक्ष साफ करना चाहिये।

यादव ने बुधवार को ट्वीट किया कि चीन से आयातित रैपिड टेस्ट किट को बिना गुणवत्ता की जाँच किए प्रयोग में लाना जनता के साथ धोखा है। अब टेस्ट स्थगित करनेवाली आईसीएमआर को इस विषय पर पहले ही चेतावनी देनी चाहिए थी। इतनी बड़ी लापरवाही पर सरकार तुरंत स्पष्टीकरण देकर बताए कि पहले जो जाँच हुई हैं, उनके परिणाम कितने सटीक थे।

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के हॉटस्पॉट में एक साथ बड़ी संख्या में लोगों की स्क्रीनिंग करने के लिए किए जा रहे रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट का फैसला लिया गया था। रैपिड टेस्टिंग किट में गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद आईसीएमआर के निर्देश पर इसकी जांच दो दिनों के लिए रोक दी गई है। इसलिए रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट किट की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button