ब्रेकिंग
महाराष्ट्र की सियासत में नए सियासी समीकरणों की सुगबुगाहट, शरद पवार गुट और बीजेपी की मुलाकातों से हड़... लद्दाख के लेह में भूकंप के तेज झटके: रिक्टर स्केल पर 5.5 तीव्रता, पालघर में भी डोली धरती; जानें क्यो... वाराणसी स्मार्ट सिटी योजना के 10 वर्ष पूरे, 1000 करोड़ रुपये की लागत से बदली धर्मनगरी की सूरत और सीर... नागपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी में जा रहे दोस्तों की कार ट्रक में घुसी, 2 की मौके पर म... देश भर में मॉनसून का तांडव: दिल्ली से यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज आपके राज्य में कैस... आदरणीय प्रधानमंत्री महोदय,शिक्षा मंत्री महोदय और तमाम राज्यों के सीएम साहब के नाम खुला पत्र सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क...
झारखण्ड

गोवा क्लब हादसा: झारखंड के भी तीन लोगों की मौत, सीएम हेमंत ने घटना पर जताया दुख

रांची: गोवा में एक क्लब में बीती रात भीषण आग लग गई. जिसमें करीब 25 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में से तीन झारखंड के थे. जिनमें रांची के लापुंग प्रखंड के फतेहपुर निवासी प्रदीप महतो (24 वर्ष) और उनके भाई विनोद महतो (22 वर्ष), (पिता-धनेश्वर महतो) शामिल हैं. जबकि खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड गोविंदपुर निवासी मोहित मंडा (22 वर्ष), (पिता-एतवा मंडा शामिल) हैं. तीनों कुक का काम करने के लिए गोवा गए हुए थे.

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत कई लोगों ने इस घटना पर दुख जताया है. गोवा के मुख्यमंत्री ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं. आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है, लेकिन लोगों का आरोप है कि फायर सेफ्टी नियमों का उल्लंघन किया गया था. जिसके कारण इतनी बड़ी दुर्घटना हुई.

इस घटना के बारे में, मरने वालों में से एक के रिश्तेदार नारायण माथुर ने ANI को बताया कि उनके दो भतीजों की भी इस हादसे में मौत हो गई. वे दोनों भाई थे और झारखंड के रहने वाले थे. उन्होंने कहा, “वे मेरे भतीजे थे, मेरे बड़े भाई के बेटे. इसीलिए मैं उनके लिए यहां आया हूं. दोनों की मौत हो गई. वे रेस्टोरेंट के किचन में काम करते थे. मुझे आज सुबह इसके बारे में पता चला. हादसे में एक पड़ोसी की भी मौत हो गई. हम सब झारखंड के हैं.” उन्होंने आगे बताया कि कुछ महीने पहले ही वे सभी काम करने गोवा आए थे.

गौरतलब है कि रविवार को अरपोरा में एक रेस्टोरेंट-कम-क्लब में लगी भीषण आग में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई. आग लगने की सूचना आधी रात के आसपास मिली, जिसके बाद इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंचीं. घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पतालों में ले जाया गया, जबकि अधिकारी पूरी रात स्थिति को काबू में करने में जुटे रहे.

गोवा के मुख्यमंत्री ने इस हादसे को एक दुखद दिन बताया. उन्होंने कहा कि गोवा के टूरिज्म के इतिहास में यह पहली बार है कि ऐसी बड़ी आग की घटना हुई है. 25 लोगों की मौत हो गई है.

उन्होंने कहा कि, “मैं रात 1:30-2 बजे मौके पर पहुंचा. सभी अधिकारी भी वहां मौजूद थे. आधे घंटे के अंदर आग बुझा दी गई, कुछ लोग क्लब से निकलने में कामयाब रहे, जबकि बाकी नहीं बच पाए.”

उन्होंने आगे कहा कि क्लब मालिकों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं. मैनेजर और अन्य लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है. जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे जेल भेजा जाएगा. गोवा सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाएगी कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो.”

इस बीच, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इस घटना पर दुख जताया. उन्होंने इस हादसे को बहुत दुखद बताया और मरने वालों की आत्मा की शांति के लिए मरांग बुरु से प्रार्थना की.

Related Articles

Back to top button